Friday, June, 19,2026

बीकानेर पुलिस की कार्रवाई: ड्रग तस्कर की अवैध सम्पति पर चला बुलडोजर

बीकानेर: पश्चिमी राजस्थान में मादक पदार्थों की तस्करी और संगठित अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान 'ऑपरेशन नीलकंठ' के तहत बीकानेर पुलिस ने बुधवार को कार्रवाई करते हुए एक कुख्यात ड्रग तस्कर के अवैध निर्माण और अतिक्रमण को जमींदोज कर दिया। पुलिस, बीकानेर विकास प्राधिकरण और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने सार्वजनिक मार्ग पर कब्जा कर बनाई गई दुकान और अन्य अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया। यह कार्रवाई पुलिस महानिरीक्षक बीकानेर रेंज ओमप्रकाश एवं पुलिस अधीक्षक बीकानेर मृदुल कच्छावा के निर्देशन में की गई। कार्रवाई का केंद्र भुट्टों का बास क्षेत्र रहा, जहां चिह्नित आरोपी जग्गू उर्फ मोहम्मद शकील उर्फ रोनक पुत्र मोहम्मद अब्बास ने कथित रूप से नशे के अवैध कारोबार से अर्जित धन से सार्वजनिक मार्ग पर अतिक्रमण कर दुकान और पक्का निर्माण खड़ा कर लिया था। सहायक पुलिस अधीक्षक सदर अनुष्ठा कालिया के सुपरविजन में सदर थानाधिकारी सुरेन्द्र पचार के नेतृत्व में गठित टीम ने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ संयुक्त अभियान चलाया। भारी पुलिस जाब्ते की मौजूदगी में क्रेन और अन्य मशीनों की सहायता से अवैध निर्माण को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया गया।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery