Thursday, June, 11,2026

जनादेश से जनविश्वास तक मोदी

नई दिल्ली: केंद्रीय मंत्रिमंडल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भारत के सबसे लंबे समय तक लगातार सेवा देने वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने पर बुधवार को सर्वसम्मति से अभिनंदन प्रस्ताव पारित किया। मंत्रिमंडल ने प्रधानमंत्री मोदी के 'विकसित भारत-2047 के दृष्टिकोण का समर्थन करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में भारत आत्मनिर्भर, सुरक्षित और समृद्ध राष्ट्र के रूप में आगे बढ़ रहा है। प्रस्ताव में राष्ट्रीय सुरक्षा, समावेशी विकास और सामाजिक न्याय के क्षेत्र में उनके योगदान की सराहना की गई।

जनसेवा के प्रति समर्पण दोहराया

बैठक के बाद केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी ने जनता की सेवा के लिए पहले से अधिक मैहनत करने का संकल्प दोहराया। उन्होंने मंत्रिमंडल सहयोगियों से भी लोगों की आकांक्षाओं को समझकर उन्हें पूरा करने की दिशा में काम करने का आह्वान किया।

प्रमुख सुधारों का उल्लेख

मंत्रिमंडल के प्रस्ताव में पिछले 12 वर्षों के दौरान लिए गए कई महत्वपूर्ण निर्णयों का उल्लेख किया गया। इनमें अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को हटाना, जीएसटी लागू करना, वन रैंक वन पेंशन, नए आपराधिक कानून, आत्मनिर्भर भारत अभियान और विनिर्माण क्षेत्र को बढ़ावा देने वाली नीतियां शामिल हैं।

राष्ट्रीय सुरक्षा और वैश्विक पहचान पर जोर

प्रस्ताव में राष्ट्रीय सुरक्षा को मजबूत करने, वामपंथी आग्रवाद से निपटने, पूर्वोत्तर में शांति स्थापित करने और जी-20 जैसे मंचों पर भारत की बढ़ती वैश्विक भूमिका का भी उल्लेख किया गया। मंत्रिमंडल ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत की अंतरराष्ट्रीय प्रतिष्ठा लगातार बढ़ी है।

गरीब कल्याण और सामाजिक न्याय पर जोर

प्रस्ताव में कहा गया कि प्रधानमंत्री मोदी ने शासन के केंद्र में गरीब, वंचित और अंतिम पक्ति के व्यक्ति को रखा। मंत्रिमंडल ने दावा किया कि उनके कार्यकाल में 25 करोड़ से अधिक लोग गरीबी से बाहर आए है तथा कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से करोड़ों लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आया है।

वैश्विक संकटों के बीच भारत को स्थिर नेतृत्व मिलाः चंद्रबाबू नायडू

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने एनडीए नेताओं की बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि दुनिया इस समय युद्ध, आपूर्ति श्रृंखला सकट और आर्थिक अनिश्चितताओं से जूझ रही है, लेकिन भारत ने इन चुनौतियों का सफलतापूर्वक सामना किया है। उन्होंने कहा कि यह प्रधानमंत्री मोदी के मजबूत और दूरदर्शी नेतृत्व का परिणाम है।

प्रिय नेता मोदी जी ने 62 सालों का रिकॉर्ड तोड़ा है: अमित शाह'

एनडीए की बैठक में गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 62 सालों का रिकॉर्ड तोड़ा है। आजादी के बाद के शुरुआती वर्षों में कोई प्रतिस्पर्धा नहीं थी, तब आजादी का पूरा यश कांग्रेस के साथ था, लेकिन आज पॉलिटिक्स ऑफ परफॉर्मेंस के समय बार-बार जनता द्वारा आशीर्वाद मिलना बताता है कि उनकी यात्रा लोकतांत्रिक स्वीकृति की भी यात्रा है। मोदी जी का कालखंड राजनीतिक स्थिरता, नीतियों के सृजन और उसका इंप्लीमेंटेशन, मजबूत विदेश नीति, देश के सम्मान से सुरक्षा न करने वाली रक्षा नीति के लिए स्वर्णाक्षरों में जाना जाएगा। शाह ने कहा कि आपने 2047 तक विकसित भारत का लक्ष्य देकर देश के सामूहिक इंफीरियरिटी कॉम्प्लेक्स को भी खत्म किया है।

आपके नेतृत्व में जातिवाद, वंशवाद और तुष्टिकरण की राजनीति खत्म हुई है और पॉलिटिक्स ऑफ परफॉर्मेस की राजनीति स्थापित हुई है। उन्होंने कहा कि एनडीए को आपने देश की चिंता करने वाले, गरीबों के कल्याण की चिंता करने वाले संवेदनशील नेताओं के समूह के रूप में स्थापित किया है। आपने देश के सार्वजनिक जीवन में कई मॉरल लैंडमार्क स्थापित किए है। शाह ने कहा कि 292 लोकसभा सांसदों, 144 राज्यसभा सांसदों, 2315 विधायकों और 222 से अधिक विधान पार्षदों के साथ एनडीए देश के 80 प्रतिशत भूभाग का नेतृत्व कर रहा है।

पीएम मोदी के 12 साल का कार्यकाल बेदाग और ऐतिहासिकः एकनाथ शिंदे

एनडीए की बैठक में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि एनडीए के 12 साल केवल सत्ता में रहने के नहीं, बल्कि राष्ट्रसेवा के प्रति निरंतर समर्पण के रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का 12 साल का कार्यकाल बेदाग और ऐतिहासिक रहा है, जिसमें उन्होंने देश के लिए लगातार काम किया और एक दिन की भी छुट्टी नहीं ली। शिंदे ने कहा कि मोदी केवल राजनीतिक नहीं, बल्कि एनडीए नेताओं के साथ पारिवारिक संबंध भी रखते हैं। उन्होंने कहा कि आज देश में विकास को 2014 से पहले' और '2014 के बाद' के नजरिए से देखा जाता है, और इसके पीछे मोदी का दिन-रात काम करने वाला नेतृत्व है।

विश्व नेताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दी बधाई

दुनिया के अनेक देशों के नेताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लगातार सबसे लंबे समय तक भारत के निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में पद पर रहने के लिए बुधवार को बधाई दी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर बधाई। हाल ही में रोम में उनसे पुन मुलाकात कर और भारत-इटली विशेष रणनीतिक साझेदारी की शुरुआत कर प्रसन्नता हुई। यह साझेदारी हमारे देशों और लोगों के लिए भविष्य में नए अवसरों का मार्ग प्रशस्त करेगी। - जॉर्जिया मेलोनी, प्रधानमंत्री, इटली

 

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery