Thursday, June, 11,2026

भारत की समृद्ध विरासत का प्रतीक हैं हिमाचल के धरोहर स्थल: देवनानी

जयपुर: राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने हिमाचल प्रदेश प्रवास के दौरान शिमला और आसपास के विभिन्न ऐतिहासिक, शैक्षणिक, सांस्कृतिक तथा प्राकृतिक महत्व के स्थलों का भ्रमण कर उनकी विशेषताओं की जानकारी प्राप्त की। इस दौरान उन्होंने हिमाचल प्रदेश लोकभवन का अवलोकन कर वहां की संसदीय परंपराओं, कार्यप्रणाली और विधानसभा परिसर की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि को समझा। साथ ही विधानसभा परिसर में उपलब्ध सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण किया। प्रवास के दौरान देवनानी ने शिमला की सबसे ऊंची पहाड़ी पर स्थित प्रसिद्ध जाखू हनुमान मंदिर में दर्शन कर पूजा-अर्चना की। इसके अलावा उन्होंने शिमला के ऐतिहासिक मॉल रोड का भ्रमण कर वहां स्थित विभिन्न ऐतिहासिक भवनों और सार्वजनिक स्थलों के बारे में जानकारी ली। देवनानी ने वर्ष 1850 में निर्मित ऐतिहासिक वायसराय लॉज का भी दौरा किया। ब्रिटिश शासनकाल में यह भवन भारत के वायसराय के ग्रीष्मकालीन निवास के रूप में उपयोग किया जाता था।

राज्यपाल कविंदर गुप्ता से की शिष्टाचार भेंट

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने शिमला स्थित लोकभवन में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल कविंदर गुप्ता से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान दोनों के बीच सुशासन, लोकतांत्रिक मूल्यों, संवैधानिक संस्थाओं की भूमिका तथा जनकल्याण से जुड़े विभिन्न समसामयिक विषयों पर सार्थक चर्चा हुई। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने राज्यपाल को राजस्थान विधानसभा का स्मृति-चिह्न एवं पुष्पगुच्छ भेंटकर उनका अभिनंदन किया। आत्मीय वातावरण में हुई इस मुलाकात में लोकतांत्रिक संस्थाओं को और अधिक प्रभावी, उत्तरदायी एवं जनोन्मुखी बनाने की आवश्यकता पर भी विचार-विमर्श किया गया।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery