Thursday, June, 11,2026

प्राकृतिक खेती को लेकर राज्यस्तरीय किसान कार्यशाला कल

जयपुर: भाजपा किसान मोर्चा ने प्रदेश में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने और किसानों को जागरूक करने के लिए पहल शुरू की है। इसी कड़ी में 12 जून को जयपुर के एसएमएस स्टेडियम में राज्यस्तरीय किसान कार्यशाला आयोजित की जाएगी, जिसमें प्रदेशभर से बड़ी संख्या में किसान प्रतिनिधि शामिल होंगे।

भाजपा किसान मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष कैलाश चौधरी ने प्रेस वार्ता में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विजन किसानों की आय बढ़ाने और खेती की लागत कम करने पर केंद्रित है। उन्होंने कहा कि आज किसान यूरिया, डीएपी और पेस्टिसाइड पर भारी खर्च कर रहा है, जिससे न केवल लागत बढ़ रही है बल्कि भूमि की उर्वरता पर भी असर पड़ रहा है। चौधरी ने बताया कि देश में हजारों करोड़ पेस्टिसाइड पर खर्च हो रहे हैं, जबकि राजस्थान में यह खर्च लगभग 4 हजार करोड़ है। उन्होंने कहा कि अंधाधुंध रासायनिक उपयोग से जमीन बंजर हो रही है, इसलिए प्राकृतिक और गौ-आधारित खेती को बढ़ावा देना जरूरी है। उन्होंने कहा कि 12 जून की कार्यशाला में गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत, राज्यपाल हरिभाऊ बागडे, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ सहित कई नेता शामिल होंगे।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery