Thursday, June, 11,2026

हाई कोर्ट ने बोरानाडा भूमि अधिग्रहण को ठहराया वैध

जयपुर: राजस्थान हाई कोर्ट की जोधपुर खंडपीठ ने रीको को बड़ी राहत देते हुए जोधपुर के बोरानाडा औद्योगिक क्षेत्र के लिए किए गए भूमि अधिग्रहण को वैध ठहरा दिया है। कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश संजीव प्रकाश शर्मा और न्यायाधीश चंद्रशेखर शर्मा की खंडपीठ ने राज्य सरकार और रीको की विशेष अपीलें स्वीकार करते हुए 8 सितंबर 2017 के एकल पीठ के उस आदेश को निरस्त कर दिया, जिसमें 33 याचिकाएं स्वीकार कर अधिग्रहण प्रक्रिया रद्द कर दी गई थी। अदालत ने कहा कि भूमि अधिग्रहण अधिकारी ने भूमि स्वामियों की आपत्तियों पर विधिसम्मत विचार किया और उन्हें सुनवाई का पूरा अवसर दिया गया। खंडपीठ ने माना कि एकल पीठ ने तकनीकी आधारों पर आवश्यकता से अधिक हस्तक्षेप किया। न्यायालय ने स्पष्ट किया कि ऐसे मामलों में न्यायिक समीक्षा का दायरा केवल निर्णय प्रक्रिया की वैधता तक सीमित है। फैसले से क्षेत्र की लंबित औद्योगिक परियोजनाओं, निवेश और रोजगार के अवसरों को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

1700 बीघा भूमि पर विकास का मार्ग प्रशस्त

खंडपीठ के इस निर्णय के बाद अधिग्रहित भूमि में से यथास्थिति आदेश के कारण शेष बची करीब 1700 बीघा भूमि पर भी अब रीको औद्योगिक विकास की कार्ययोजना लागू कर सकेगा। औद्योगिक दृष्टि से यह फैसला बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इस भूमि के आसपास पहले से ही रीको द्वारा बोरानाडा औद्योगिक क्षेत्र, एग्रो फूड पार्क, ईपीआईपी तथा अन्य औद्योगिक क्षेत्र विकसित किए जा चुके है, जहां लगभग 1500 औद्योगिक इकाइयां संचालित हैं। रीको ने अधिग्रहित भूमि के एक हिस्से में हाल ही में मेडिकल डिवाइस पार्क, हैंडीक्राफ्ट एवं फर्नीचर पार्क तथा सामान्य श्रेणी की औद्योगिक इकाइयों के लिए नए औद्योगिक क्षेत्र विकसित किए हैं। औद्योगिक विशेषज्ञों का मानना है कि शेष भूमि पर नए औद्योगिक क्षेत्र विकसित होने से बड़े पैमाने पर निवेश आएगा और हजारों प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर सृजित होंगे।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery