Thursday, June, 11,2026

प्रदेशभर के मंदिरों में गूंजे मंगलकामना के स्वर

जयपुर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री पद पर 4399 दिन पूरे होने के अवसर पर भाजपा ने प्रदेशभर के मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना कार्यक्रम आयोजित किए। भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और देशसेवा के लिए प्रार्थना की।

प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने जयपुर के झारखंड महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 12 वर्षों में देश ने विकास, सुशासन और जनकल्याण के क्षेत्र में नई उपलब्धियां हासिल की हैं।

उन्होंने कहा कि भारत आत्मनिर्भरता और वैश्विक प्रतिष्ठा की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। रेलवे विकास, गरीबों को आवास, रोजगार के अवसर, पेयजल और स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार, किसानों के हित में योजनाएं, सेना का आधुनिकीकरण और विश्व स्तर पर भारत की बढ़ती पहचान प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व को महत्वपूर्ण उपलब्धियां हैं।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से इन उपलब्धियों को आमजन तक पहुंचाने का आह्वान किया। झारखंड महादेव मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश महामंत्री भूपेंद्र सैनी, प्रदेश मंत्री डॉ. अपूर्वा सिंह और भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष राखौ राठौड़ स्नहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

दिल्ली के गोपाल जी मंदिर में दीया कुमारी ने की विशेष प्रार्थना

डिप्टी सीएम दीया कुमारी ने बुधवार को दिल्ली स्थित गोपाल जी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की। इस दौरान पीएम मोदी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और यशस्वी जीवन की कामना की गई। इस मौके पर दीया कुमारी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 12 वर्षों के दौरान सेवा, सुशासन और जनकल्याण को केंद्र में रखकर अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं, जिनका लाभ देश के करोड़ों नागरिकों को मिला है। प्रधानमंत्री मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में राष्ट्रहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए कई ऐतिहासिक और जनहितकारी पहलें लागू की गई। इन प्रयासों से देश के विकास को नई गति मिली है और विभिन्न वर्गों के जीवन स्तर में सकारात्मक बदलाव देखने को मिला है।

गोविंद देवजी सहित प्रमुख मंदिरों में आयोजन

भाजपा संगठन महामंत्री अजेय कुमार ने गोविंद देवजी मंदिर में पूजा-अर्चना की। इस दौरान पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़, वित्त आयोग अध्यक्ष डॉ. अरुण चतुर्वेदी, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अशोक परनामी, जयपुर सांसद मंजू शर्मा, प्रदेश मंत्री एकता अग्रवाल, विधायक बालमुकुंदाचार्य और जिला अध्यक्ष अमित गोयल सहित कई नेताओं ने प्रधानमंत्री के स्वस्थ और सफल नेतृत्व की कामना की। इसके अलावा भाजपा पदाधिकारियों ने गोविंद देवजी मंदिर, झारखंड महादेव, बड़ी चौपड़ स्थित श्रीरामचंद्र जी मंदिर, ब्रजनिधि मंदिर, खोले के हनुमान, ताड़केश्वर मंदिर चौड़ा रास्ता और नहर के गणेश जी ब्रह्मपुरी में भी दर्शन कर पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर राज्य धरोहर प्राधिकरण अध्यक्ष ओंकार सिंह लखावत, प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच, नाहर सिंह जोधा, सुरेंद्र पाल टीटी, सरिता गैना, डॉ. मिथिलेश गौतम, कैलाश मेघवाल, नारायण मीणा, अजीत मांडण, आईदान सिंह भाटी, सीताराम पोसवाल, नारायण पुरोहित, प्रमोद वशिष्ठ, भवानी शंकर शर्मा, हीरेंद्र कौशिक और अविनाश जोशी सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।

विकास के नए आयाम स्थापित हुएः गोपाल शर्मा

सिविल लाइंस स्थित सिद्धेश्वर हनुमान मंदिर में विधायक गोपाल शर्मा के नेतृत्व में विकसित भारत-संकल्प से सिद्धि के लिए विशेष प्रार्थना की गई। संत अवधेश दास महाराज की उपस्थिति में मंगल कलश यात्रा, हवन-यज्ञ, महाआरती और प्रसादी वितरण हुआ। गोपाल शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 12 वर्षों में सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण और विकास के नए आयाम स्थापित हुए हैं।

आर्य समाज राजापार्क में हवन

आर्य समाज राजापार्क में बुधवार की हवन यज्ञ का आयोजन हुआ, जिसमे समाजसेवी रवि नैय्यर, संजीव नारंग, नीरज अग्रवाल, किशोर मोतियानी, श्याम सुंदर आदि ने आहुतियां दी। इसके पूर्व सुबह रवि नैय्यर ने गोशाला में गायों को चारा, पक्षियों को चुग्गा जैसे अनेक सेवा कार्य भी किए।

सुमेरपुर के जोधेश्वर महादेव मंदिर में अभिषेक

बुधवार को विभिन्न मंदिरों में देवस्थान विभाग की ओर से विशेष पूजा अर्चना और वैदिक अनुष्ठान किए गए। देवस्थान मंत्री जोराराम कुमावत ने पाली के सुमेरपुर स्थित जोधेश्वर महादेव मंदिर में शिव अभिषेक और आरती कर प्रधानमंत्री के दीर्घायु और देश की प्रगति की कामना की। प्रदेशभर के मंदिरों में महाआरती, सुंदरकांड पाठ और प्रसादी वितरण हुआ।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery