Thursday, June, 11,2026

ANTF ने 4.50 करोड़ की 89 किलो अफीम पकड़ी

जयपुर: राजस्थान पुलिस की एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 'ऑपरेशन जमुहार' के तहत 88.970 किलोग्राम अवैध अफीम बरामद की है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत करीब 4.50 करोड़ रुपए आंकी गई है। मणिपुर से राजस्थान लाई जा रही यह खेप हरियाणा के सिरसा जिले में हरियाणा पुलिस के सहयोग से पकड़ी गई। कार्रवाई में पाली जिले के शिवपुरा निवासी किशनाराम विश्नोई (44) को गिरफ्तार किया गया है, जबकि पूरे नेटवर्क के मुख्य सूत्रधार माने जा रहे मुखराम विश्नोई को पुलिस ने हिरासत में लिया है।

डीजीपी राजीव कुमार शर्मा के मार्गदर्शन और ANTF के आईजी विकास कुमार के नेतृत्व में चलाए गए अभियान के तहत मणिपुर और अन्य उत्तर-पूर्वी राज्यों से राजस्थान में मादक पदार्थों की तस्करी की सूचनाओं पर विशेष निगरानी शुरू की गई। इसके लिए खुफिया टीमों को तीन बार मणिपुर भेजा गया, जहां उन्होंने कई दिनों तक कैंप कर तस्करी नेटवर्क की गतिविधियों का अध्ययन किया। जांच के दौरान सुखराम विश्नोई पुलिस के रडार पर आया, जो लगातार मणिपुर और राजस्थान के बीच आवाजाही कर रहा था।

ट्रक में बनवाया था गुप्त बॉक्स

सुखराम विश्नोई की गतिविधियों की निगरानी के दौरान मिले डिजिटल सुरागों और फास्टैग रिकॉर्ड के आधार पर एक संदिग्ध ट्रक की पहचान की गई। सिरसा में ANTF और हरियाणा पुलिस की संयुक्त टीम ने ट्रक को घेरकर तलाशी ली। शुरुआती जांच में ट्रक खाली दिखाई दिया, लेकिन बारीकी से निरीक्षण करने पर उसके नीचे वेल्डिंग कर बनाया गया एक गुप्त बौक्स मिला। बॉक्स खोलने पर 95 पोटलियों में पैक 88.970 किलोग्राम अफीम बरामद हुई।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery