Thursday, June, 11,2026

बिना निर्माण के ही बसों का पंजीयन, एफआईआर दर्ज करने की तैयारी

जयपुर: आरटीओ प्रथम ने अवैध बस निर्माण और फर्जी पंजीयन के बड़े मामले का खुलासा करते हुए सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। आमेर रोड स्थित अवैध बॉडी बिल्डर के यहां बिना निर्माण पूरा हुए ही दो बसों का मध्यप्रदेश में पंजीयन होने का मामला सामने आने के बाद विभाग ने वाहन स्वामियों, बॉडी बिल्डर और पंजीयन प्रक्रिया से जुड़े अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की तैयारी शुरू कर दी है। जांच में सामने आया कि मध्यप्रदेश में पहले से ही इन बसों का पंजीयन कर दिया गया था, जबकि वास्तविक रूप से बसों का निर्माण अभी पूरा भी नहीं हुआ था। आरटीओ उड़नदस्ते की जांच में पाया गया कि वाहन स्वामी मुबीर पुत्र यासिन के अवैध कारखाने में बिना ट्रेड सर्टिफिकेट के ही बसों का निर्माण किया जा रहा था। मामला सामने आने के बाद संबंधित सभी पक्षों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की कार्रवाई की जा रही है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery