Sunday, June, 07,2026

जंतर-मंतर पर कॉकरोच पार्टी का फ्लॉप प्रदर्शन

नई दिल्ली: सोशल मीडिया पर बड़ी मौजूदगी का दावा करने वाली कॉकरोच जनता पार्टी का शनिवार को जंतर-मंतर पर आयोजित पहला बड़ा प्रदर्शन अपेक्षित जनसमर्थन नहीं जुटा सका।

नीट और अन्य परीक्षा संबंधी अनियमितताओं के विरोध में आयोजित इस प्रदर्शन में पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके विशेष रूप से अमेरिका से भारत पहुंचे थे और उन्होंने समर्थकों से तिरंगा, किताब तथा पुलिसकर्मियों के लिए फूल लाने की अपील की थी। हालांकि, मौके पर जुटी भीड़ को लेकर अलग-अलग दावे सामने आए। सूत्रों के अनुसार प्रदर्शन में करीब 500 से 1000 लोग शामिल हुए। जंतर-मंतर पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे और बड़ी संख्या में पुलिस एवं अर्द्धसैनिक बल तैनात रहे। प्रदर्शन के दौरान कुछ युवकों द्वारा पार्टी के विरोध में नारेबाजी किए जाने से थोड़ी देर के लिए अफरा-तफरी की स्थिति बनी, जिसे पुलिस ने तुरंत नियंत्रित कर लिया। शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर आयोजित यह प्रदर्शन राजधानी में कोई बड़ा राजनीतिक प्रभाव छोड़ता नहीं दिखा।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery