Sunday, July, 26,2026

'बेटी को बचाना है तो नाना नानी, दादा दादी को पढ़ाना है' - नीना गुप्ता

जयपुर: मुझे अब अकेलापन महसूस नहीं होता, किताबों को अपना हमसफ़र और दोस्त समझती हूं। अपनी ओवरथिंकिंग से बचने के लिए ज्यादातर ऑडिबल बुक्स सुनती हूं, यही मेरा नेगेटिविटी से बचने के लिए सबसे अच्छा तरीका है, कुछ इस अंदाज़ में अपनी बेबाकी और बिंदास नेचर के लिए जाने जानी वाली एक्ट्रेस नीना गुप्ता ने ऑडियंस को सम्बोधित किया।  मौका था 2-पेजेस बुक क्लब की ओर से 'डायलॉग्स ऑन मेंटल वेलनेस' के दूसरे संस्करण के आयोजन का। रविवार को होटल ललित में आयोजित हुए इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य मानसिक स्वास्थ्य और भावनात्मक सशक्तिकरण पर सार्थक चर्चा रहा। 

इस दौरान चार मुख्य सेशंस आयोजित हुए, जिसमें पहला सेशन वरिष्ठ सार्वजनिक नीति विशेषज्ञ एवं शोधकर्ता सादिया अज़ीम का हुआ। उन्होंने मिसइंफॉर्मेशन के मानसिक स्वास्थ्य पर प्रभाव और डिजिटल हाइजीन पर बात की।  सोशल मीडिया को समय की मांग मानते हुए वे कहती है कि हम सोशल मीडिया पर आने वाली हर जानकारी को सच मान लेते है, और अक्सर उनकों ध्यान में रखते हुए अपनी मानसिकता और फैसले बनाते है। कई बार सिर्फ मदद की उम्मीद से भेजी गई कोई गलत जानकारी किसी की सोच, भावों और मेन्टल हेल्थ पर गहरा असर पहुंचाती है।  

दूसरे सेशन में कवि एवं अनुवादक जेरी पिंटो ने भी माता-पिता की देखभाल, स्वयं को स्वीकारने का साहस तथा गंभीर बीमारियों से जूझ रहे मरीजों के केयरगिवर्स की भावनात्मक चुनौतियों जैसे विषयों पर चर्चा की।  दिन का तीसरा सेशन प्रख्यात न्यूरोसर्जन डॉ. मज़दा तुरेल ने सम्बोधित किया, इस दौरान उन्होंने नेगेटिविटी से दूर रहने के लिए छोटी-छोटी खुशियों में खुश रहने का सुझाव दिया।  साथ ही स्किन एजिंग और दिमागी परेशानियों से बचने के लिए पर्याप्त नींद, नो स्मोकिंग और लाइफ में हयूमर रखना जरुरी बताया। 

- अलग राह पर चलने वाली महिला को हमेशा विलन बना दिया जाता है -  

महिलाओं के विकास के बारे में बात करते हुए नीना साझा करती है कि मैंने पंचायत के दौरान जब गांव में शूटिंग के लिए समय बिताया तो देखा कि वहां का हाल हम जैसा नहीं है इन जगहों पर आज भी लड़कियों को शिक्षा से ज्यादा शादी और बच्चों के लिए तैयार किया जा रहा है। जिसे देखते हुए मुझे काफी दुःख हुआ, चाहे सरकार कितने भी कैंपेन चला ले की 'बेटी बचाओ- बेटी पढ़ाओ' असल में अगर बेटी को बचाना है तो नाना-नानी, दादा दादी को पढ़ाना है। अपने जीवन के कठिन सफर को याद करते हुए नीना कहती है कि जब भी कोई लड़की कुछ अलग करना चाहती है तो उसे विलन बना दिया जाता है। मैं भी एक समय पर पूरे बॉलीवुड के लिए गॉसिप का विषय थी, लोगों ने मुझे वैम्प के रूप में देखना शुरू कर दिया था। 

अपनी किताब पर बात करते हुए नीना ने आगे कहा कि मैं इस किताब को 25 साल पहले लिखना चाहती थी मगर लोग क्या सोचेंगे ये सोच कर डर जाती थी। कोविड के दौरान मैंने इस किताब को लिखने का सोचा, अपनी ऑटोबायोग्राफी होते हुए भी मैंने इससे कुछ बाते छुपाई है क्यूंकि मैं नहीं चाहती थी कि मेरी बेटी, पति और पूराने रिश्तों पर कोई असर पड़े। ऐसे में मेरे वकील के कहने पर मैंने मेरी किताब के किरदारों के असली नाम तक बदल दिए।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery