Thursday, June, 11,2026

भारत ने पहली बार तैनात किए 12 न्यूक्लियर बम

नई दिल्ली: दुनिया में हथियारों पर नजर रखने वाली वैश्विक संस्था सिप्री की ताजा रिपोर्ट में दावा किया गया है कि भारत ने कम से कम 12 परमाणु हथियार ऑपरेशनल यानी तैयार स्थिति में तैनात कर दिए हैं। इसका मतलब भारतीय युद्धपोत, पनडुब्बी या अन्य सैन्य प्लेटफॉर्म पर कुछ परमाणु हथियार हमेशा इस्तेमाल करने के लिए तैयार रखे गए हैं। रिपोर्ट के अनुसार, चीन और पाकिस्तान से संभावित खतरे को देखते हुए भारत ने यह कदम उठाया है।
रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि अगर कोई देश भारत के खिलाफ परमाणु हमला करने की कोशिश करता है तो भारत तुरंत जवाबी परमाणु कार्रवाई करने की क्षमता रखता है। यह दावा भारत की पुरानी परमाणु व्यवस्था से अलग बताया गया है। वहीं, देश का परमाणु हथियारों का भंडार भी 180 से बढ़कर 190 हो गया है।

पाकिस्तान के पास 170 परमाणु हथियार

पाकिस्तान के पास 170 परमाणु वॉरहेड हैं, लेकिन उनमें से कोई भी ऑपरेशनल तैनाती में नहीं है। रिपोर्ट के अनुसार भारत-पाकिस्तान की तुलना में अधिक तेजी से परमाणु हथियारों का विकास कर रहा है और इस क्षेत्र में काफी खर्च भी कर रहा है। एक रिपोर्ट के अनुसार 2025 में दुनिया ने कुल 119 अरब डॉलर परमाणु हथियारों पर खर्च किए।

9 देशों के पास कुल 12,187 परमाणु बम

दुनिया एक नई परमाणु प्रतियोगिता के दौर में पहुंच रही है। अमेरिका, रूस, चीन, भारत समेत सभी परमाणु संपन्न देश अपने हथियारों और डिलीवरी सिस्टम को तेजी से अपग्रेड कर रहे हैं। 2026 की शुरुआत में दुनिया के 9 देशों अमेरिका, रूस, ब्रिटेन, फ्रांस, चीन, भारत, पाकिस्तान, उत्तर कोरिया और इजराइल के पास कुल 12,187 परमाणु हथियार थे। इसमें से 9,745 परमाणु हथियार सेना के भंडार गृह में हैं, जो इस्तेमाल के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery