Tuesday, July, 28,2026

श्रीगंगानगरः शराब पार्टी के दौरान दोस्त की कुल्हाड़ी से हत्या, आरोपी गिरफ्तार

श्रीगंगानगर: जिले के लालगढ़ जाटान थाना क्षेत्र के भागसर गांव में रविवार देर रात शराब पार्टी के दौरान दो दोस्तों के बीच हुआ विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। एक युवक ने अपने ही दोस्त पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार कर उसकी हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी अपने घर जाकर सो गया, जहां से पुलिस ने सोमवार सुबह उसे हिरासत में ले लिया। पुलिस के अनुसार, भागसर निवासी मनफूल राम ने अपने दोस्त रमेश कुमार को शराब पीने के लिए बुलाया था। दोनों साथ बैठकर शराब पी रहे थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर मनफूल राम ने कुल्हाड़ी से रमेश की गर्दन पर कई वार कर दिए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के दौरान शोर सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे। लोगों ने बताया कि दोनों के बीच पहले भी शराब के नशे में विवाद होता रहता था, इसलिए शुरुआत में किसी ने झगड़े को गंभीरता से नहीं लिया। बाद में घटना की सूचना पुलिस को दी गई। लालगढ़ जाटान थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया, पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery