Tuesday, July, 28,2026

नाकाबंदी देख तस्कर कार छोड़कर फरार, 161 किलो डोडा पोस्त जब्त

जोधपुर: जिले के झंवर थाना क्षेत्र में पुलिस की नाकाबंदी के दौरान तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आई है। पुलिस को देखकर तस्करों ने अपनी होंडा सिटी कार तेज रफ्तार से भगा दी, लेकिन पीछा किए जाने पर वे वाहन को बीच रास्ते में छोड़कर खेतों में फरार हो गए। पुलिस ने कार की तलाशी ली तो उसमें से 161.420 किलोग्राम अवैध डोडा पोस्त बरामद हुआ। डीसीपी कमल सिंह शेखावत ने बताया कि 26 जुलाई की रात झंवर थानाधिकारी प्रहलाद सिंह पुलिस टीम के साथ गश्त और नाकाबंदी कर रहे थे। इसी दौरान धवा की ओर से आ रही एक संदिग्ध होंडा सिटी कार को रुकने का संकेत दिया गया।

चालक ने वाहन रोकने के बजाय मेलबा से चौहानों की ढाणी रोड की तरफ तेज गति से कार दौड़ा दी। इस पर पुलिस टीम ने सरकारी चेतक वाहन और निजी वाहनों की मदद से कार का पीछा किया। पीछा तेज होता देख तस्कर मेलबा रोड पर कार छोड़कर खेतों की ओर भाग निकले। देर रात तेज बारिश और घने अंधेरे का फायदा उठाकर आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बचने में सफल रहे। इसके बाद पुलिस ने लावारिस कार की तलाशी ली। कार के अंदर काले रंग के आठ प्लास्टिक के कट्टे मिले। कट्टों की जांच करने पर उनमें कुल 161.420 किलोग्राम अवैध डोडा पोस्त भरा हुआ मिला। पुलिस ने मौके पर ही मादक पदार्थ और तस्करी में प्रयुक्त होंडा सिटी कार को जब्त कर लिया।

आरोपियों की तलाश जारी

झंवर थाना पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर तस्करों की तलाश शुरू कर दी है। मामले की अग्रिम जांच राजीव गांधी नगर थानाधिकारी रवींद्रपाल सिंह को सौंपी गई है। पुलिस आस-पास के क्षेत्रों में आरोपियों की तलाश के साथ वाहन के मालिक और तस्करी नेटवर्क की भी जांच कर रही है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery