Tuesday, July, 28,2026

IAS मुद्रा रहेजा को तुरंत पोस्टिंग, तीन अफसर अब भी APO

जयपुर: त्रिपुरा से कैडर चेंज करवाकर राजस्थान आईं 2024 बैच की आईएएस मुद्रा रहेजा का मामला रोचक है। उन्हें हाल ही राजस्थान लौटते ही यहां की सरकार ने हाथों-हाथ पोस्टिंग दे दी। उन्हें चित्तौड़गढ़ में एडीएम की पोस्ट पर लगाया है, जबकि उनसे पहले कैडर चेंज करवाकर आए तीन आईएएस अभी अपनी पोस्टिंग का इंतजार कर रहे हैं और डीओपी ने उन्हें एपीओ कर रखा है। ये तीन हैं- प्रतिभा दहिया, अदिति वाष्र्णेय और अभिषेक जैन।

प्रतिभा दहिया मैरिज ग्राउंड पर गुजरात कैडर चेंज करवा कर 27 मार्च, 2026 को राजस्थान आ गई थीं। उनके पति यक्ष चौधरी राजस्थान में आईएएस हैं। 2022 बैच की आईएएस प्रतिभा पिछले 4 महीने से एपीओ बैठी हैं। अदिति वाष्र्णेय भी राजस्थान के आईएएस माधव भारद्वाज से शादी करने के ग्राउंड पर 22 जून 2026 को राजस्थान आ गई थीं, लेकिन उन्हें भी डीओपी ने पिछले एक माह से एपीओ किया हुआ है। असम-मेघालय कैडर के 2020 बैच के आईएएस अभिषेक जैन भी राजस्थान की आईएएस ऑफिसर आराधना चौहान से शादी करके कैडर चेंज करवाकर राजस्थान आए हैं।

हालांकि 29 मई के डीओपीटी के कैडर चेंज के ऑर्डर के डेढ़ माह बाद 13 जुलाई 2026 को उन्होंने जयपुर में जॉइनिंग दी थी, लेकिन डीओपी ने अभी यहां उन्हें कोई पोस्टिंग नहीं दी है। प्रशासनिक जानकार हैरत में हैं कि जब मुद्रा रहेजा को तत्काल पोस्टिंग दी जा सकती है तो फिर बाकी तीन का सिमिलर केस होते हुए भी उन्हें क्यों एपीओ किया हुआ है।

रिटायर्ड IAS अमृत लाल मीणा को केंद्र में बड़ी जिम्मेदारी

राजस्थान के रिटायर्ड आईएएस अफसर अमृत लाल मीणा को केंद्र सरकार में बड़ी जिम्मेदारी मिली है। परीक्षा प्रणाली में सुधार के लिए नवगठित टास्क फोर्स में अमृत लाल को भी मेंबर बनाया गया है। अमृत लाल राजस्थान में करौली जिले की सपोटरा तहसील के गांव डाबरा में जन्मे हैं। वे बिहार कैडर के आईएएस रहे हैं। केंद्र में कोयला सचिव रहने के बाद वे अगस्त 2024 से अगस्त 2025 तक बिहार सरकार के मुख्य सचिव रहे थे और इसी पद से रिटायर हुए हैं। टास्क फोर्स में मीणा को लॉजिस्टिक्स और प्रशासनिक सुरक्षा विशेषज्ञ के रूप में शामिल किया गया है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery