Tuesday, July, 28,2026

CJP आंदोलन के पीछे विदेशी फंडिंग की जांच हो: राठौड़

जयपुर/नई दिल्ली: भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर सीजेपी के नेतृत्व में हुए धरने-प्रदर्शन के पीछे विदेशी फंडिंग की आशंका जताते हुए सरकार से इसकी निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। संसद परिसर में मीडिया से बातचीत में राठौड़ ने कहा कि सोशल मीडिया और टीवी चैनलों के माध्यम से ऐसी जानकारियां सामने आई हैं कि प्रदर्शनकारियों के लिए दुबई, कुवैत, बांग्लादेश समेत अन्य देशों से खाने की बुकिंग कराई गई। एक मोबाइल रिपेयरिंग का काम करने वाले व्यक्ति की ओर से प्रतिदिन 10-10 लाख रुपए का भोजन उपलब्ध कराने की बात भी सामने आई है।

राठौड़ ने कहा कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस पूरे मामले में कोई दोष नहीं था। उन्होंने आरोप लगाया कि छात्रों के आंदोलन के पीछे 'टुकड़े-टुकड़े गैंग' सक्रिय था। राठौड़ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुरू से ही युवाओं के मुद्दों के प्रति गंभीर रहे हैं। इससे पहले भाजपा के पूर्व सांसद महेश जेठमलानी ने भी सोशल मीडिया पर आंदोलन के खर्च और उसकी फंडिंग को लेकर सवाल उठाए थे।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery