Tuesday, July, 28,2026

4 औद्योगिक पार्कों को मंजूरी, ₹10 हजार करोड़ निवेश की उम्मीद

जयपुर: राजस्थान में औद्योगिक विकास और खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र को गति देने की दिशा में राज्य सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय समिति ने भारत औद्योगिक विकास योजना (भव्य) के तहत चार औद्योगिक पार्कों के प्रस्तावों को मंजूरी देकर
केंद्र के डीपीआईआईटी को भेजने का निर्णय लिया। करीब 2 हजार एकड़ में विकसित होने वाले इन पाकों में 8 से 10 हजार करोड़ के निवेश और 45 हजार से अधिक रोजगार सृजन की संभावना है। प्रस्तावित पार्क कोटपूतली-बहरोड़, दौसा-बांदीकुई, जयपुर के भोज्यारा और अजमेर के किशनगढ़ स्थित उदयपुर कलां में विकसित किए जाएंगे। वहीं, खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र पर आयोजित स्टेकहोल्डर बैठक में फूड पार्क, एग्रो प्रोसेसिंग क्लस्टर, कोल्ड चेन और आधुनिक प्रसंस्करण सुविधाओं के विस्तार पर जोर दिया गया। सरकार का लक्ष्य मूल्य संवर्धन के जरिए किसानों की आय बढ़ाने के साथ निवेश और रोजगार के नए अवसर पैदा करना है।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery