Tuesday, July, 28,2026

आनासागर झील में अब नहीं जाएगा गंदा पानी, थमेगा प्रदूषण

अजमेर: विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने सोमवार को अजमेर में अमृत 2.0 योजना के तहत आनासागर झील के कायाकल्प और नालों की ट्रैपिंग प्रणाली के कार्यों का शुभारंभ किया। वैशाली नगर स्थित पाथ-वे एंट्री गेट पर आयोजित कार्यक्रम में देवनानी ने कहा कि वर्षों से झील में गंदे पानी के नाले गिरते रहे हैं, लेकिन अब ऐसा नहीं होने दिया जाएगा।

उन्होंने दावा किया कि आने वाले समय में आनासागर में गंदे पानी की एक बूंद भी नहीं गिरेगी। दोनों परियोजनाओं पर कुल 22.60 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। देवनानी ने कहा कि झील में गिरने वाले 13 प्रमुख नालों के गंदे पानी को सीधे सीवर नेटवर्क से जोड़ा जाएगा, ताकि बिना उपचारित सीवेज झील में न पहुंचे। इसके लिए 10.68 किलोमीटर लंबी नई सीवर लाइन बिछाई जाएगी, जिससे नालों का पानी 13 एमएलडी क्षमता वाले सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) तक पहुंचाकर उपचारित किया जाएगा।
साथ ही पम्पिंग स्टेशन, मैकेनिकल और मैनुअल स्क्रीन भी स्थापित की जाएंगी। कार्यक्रम में भाजपा शहर जिलाध्यक्ष रमेश सोनी, मंडल अध्यक्ष विक्रम सिंह, रचित कच्छावा, अरविंद यादव सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी और बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

बढ़ेगा आनासागर का पर्यटन महत्व

विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि परियोजना का उद्देश्य केवल गंदे पानी को रोकना ही नहीं, बल्कि झील के पर्यावरण संरक्षण, जल गुणवत्ता में सुधार और इसकी प्राकृतिक सुंदरता को बढ़ावा देना भी है। इससे आनासागर का पर्यटन महत्व भी बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि आनासागर की डिसिल्टिंग के लिए 10.50 करोड़ रुपए स्वीकृत किए गए हैं। इससे झील की खुदाई कर उसकी जलधारण क्षमता बढ़ाई जाएगी, जिससे बरसात के दौरान जलभराव की समस्या कम होगी। उन्होंने यह भी बताया कि एसटीपी की गुणवत्ता की जांच कराई गई है और रिपोर्ट मिलने के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

15 दिन के भीतर शुरू हो जाएगा कार्य

नगर निगम के अधीक्षण अभियंता प्रेम शंकर शर्मा ने बताया कि 15 दिनों के भीतर कार्य शुरू कर दिया जाएगा। अगले छह माह में छह बड़े नालों की ट्रैपिंग कर उनका गंदा पानी एसटीपी तक पहुंचाने की व्यवस्था पूरी कर ली जाएगी। परियोजना के तहत 13 एमएलडी एसटीपी परिसर में 7 एमएलडी क्षमता का नया एसटीपी भी निर्माणाधीन है। इसके अलावा तकनीकी कारणों से 13 एमएलडी एसटीपी बंद होने की स्थिति में सीवेज को 60 एमएलडी क्षमता वाले खानपुरा एसटीपी तक डायवर्ट करने की व्यवस्था भी प्रस्तावित की गई है, ताकि किसी भी परिस्थिति में बिना उपचारित गदा पानी आनासागर झील में न पहुंचे।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery