Tuesday, July, 28,2026

शांतिपूर्ण प्रदर्शन संवैधानिक अधिकार, पुलिस की बर्बरता स्वीकार्य नहीं: SC

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को स्पष्ट किया कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन करना प्रत्येक नागरिक का संवैधानिक अधिकार है और केवल आंदोलन होने के आधार पर पुलिस की बर्बरता या अत्यधिक बल प्रयोग को उचित नहीं ठहराया जा सकता। अदालत ने कहा कि लोकतंत्र में लोगों को अपनी बात शांतिपूर्ण ढंग से रखने का अधिकार है। मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत, न्यायाधीश जॉयमाल्या बागची और मोहना की पीठ ने 20 जुलाई को जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान पुलिस कार्रवाई से संबंधित याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए यह टिप्पणी की। पीठ ने यह भी कहा कि प्रदर्शन के दौरान पुलिसकर्मियों पर हमले की घटनाएं भी गंभीर चिंता का विषय हैं और इस संबंध में सरकार से जवाब मांगा जा सकता है।

सुनवाई के दौरान सीजेआई सूर्यकांत ने कहा कि देशभर में शांतिपूर्ण प्रदर्शन के लिए एक समान प्रोटोकॉल और निर्धारित स्थान तय किए जाने चाहिए, ताकि नागरिक बिना व्यवधान अपनी बात रख सकें और कानून-व्यवस्था भी बनी रहे। इसी मामले में सोमवार को राज्यसभा सांसद मनोज कुमार झा ने भी सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की। अब जंतर-मंतर पुलिस कार्रवाई से जुड़ी सभी याचिकाओं पर मंगलवार को एक साथ सुनवाई होगी। याचिकाओं में आरोप लगाया गया है कि तत्कालीन शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर पुलिस ने अनुचित बल प्रयोग किया।

फास्ट ट्रैक कोर्ट में पहली सुनवाई टली

नीट पेपर लीक मामले में राउज एवेन्यू स्थित स्पेशल फास्ट ट्रैक कोर्ट में सोमवार को पहली सुनवाई टल गई। सीबीआई की ओर से सरकारी वकील उपस्थित नहीं होने पर अदालत ने डायरेक्टर ऑफ प्रोसिक्यूशन को वकील नियुक्त करने के निर्देश दिए। आरोपी दिनेश बिवाल और विकास बिवाल की जमानत याचिका पर सुनवाई अब 3 अगस्त को होगी। अब इस मामले से जुड़े सभी प्रकरणों की सुनवाई इसी विशेष अदालत में होगी।

आपत्तिजनक पोस्ट पर दिल्ली पुलिस सख्त

CJP के प्रदर्शन के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ सोशल मीडिया पर की गई कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों को लेकर दिल्ली पुलिस कार्रवाई की तैयारी में है। संबंधित सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को नोटिस भेजकर आपत्तिजनक पोस्ट, वीडियो और टिप्पणियां हटाने को कहा गया है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery