Tuesday, July, 28,2026

बिरला की पहल पर टूटा गतिरोध पेपर लीक बिल पर चर्चा आज

नई दिल्ली: लोकसभा में पेपर लीक विरोधी विधेयक को लेकर सरकार और विपक्ष के बीच बना गतिरोध समाप्त हो गया है। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला की पहल के बाद सत्ता पक्ष और विपक्ष मंगलवार को लोक परीक्षा (अनुचित साधन निवारण) संशोधन विधेयक, 2026 पर चर्चा और मतदान के लिए सहमत हो गए हैं। संभावना है कि दोपहर 12 बजे से विधेयक पर विस्तृत बहस शुरू होगी। सोमवार को केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने सदन में यह विधेयक पेश किया था, लेकिन नीट प्रश्न पत्र लीक के विरोध में प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर पुलिस कार्रवाई के मुद्दे पर विपक्ष के हंगामे के कारण चर्चा शुरू नहीं हो सकी। गतिरोध दूर करने के लिए बिरला ने सभी दलों से संवाद किया और इसे देश के करोड़ों विद्यार्थियों के भविष्य से जुड़ा महत्वपूर्ण विषय बताते हुए सार्थक चर्चा की अपील की। इसके बाद विभिन्न दलों के फ्लोर लीडर्स के साथ हुई बैठक में मंगलवार को विधेयक पर चर्चा कराने पर सहमति बन गई। चर्चा का सरकार जवाब देगी। इसके बाद विधेयक को सदन की मंजूरी के लिए मतदान में रखा जाएगा। विधेयक में पेपर लीक या अनुचित साधनों के उपयोग के दोषियों को दस वर्ष तक कारावास तथा 50 लाख जुर्माने की सजा हो सकती है। वहीं संगठित अपराध में दस वर्ष तक सजा और 10 करोड़ जुर्मान का प्रावधान है।

लोकतंत्र की ताकत बना संवाद

संसदीय परंपराओं के अनुरूप लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला की पहल ने एक बार फिर यह संदेश दिया कि महत्वपूर्ण राष्ट्रीय मुद्दों पर संवाद, सहमति और सार्थक चर्चा ही लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत है। सभी दलों का चर्चा के लिए तैयार होना संसदीय गरिमा और लोकतांत्रिक मूल्यों का सकारात्मक उदाहरण माना जा रहा है।

परिसीमन के सवाल पर विपक्षी सांसद बोले- 'यह सच है'

संसद की कार्यवाही सोमवार को लगातार छठे दिन भी बाधित रही। इस बीच संसद परिसर में एक पत्रकार ने विपक्ष के एक सांसद से पूछा कि क्या विपक्ष परिसीमन को लेकर बनी आशंकाओं के कारण सदन नहीं चलने दे रहा है। इस पर सांसद ने मुस्कुराते हुए जवाब दिया, निःसंदेह यह एक सच है और राजनीति में सब कुछ जायज है। सांसद के इस बयान के बाद संसद में जारी गतिरोध को लेकर राजनीतिक चर्चाएं तेज हो गई हैं।

मैं स्ट्रीट फाइटर हूं: धर्मेंद्र प्रधान

पूर्व शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान सोमवार को संसद पहुंचे, जहां भाजपा और एनडीए सांसदों ने उनका स्वागत किया। इस दौरान विपक्ष के कुछ सांसदों ने भी उनसे मुलाकात की। एक विपक्षी सांसद ने उनके इस्तीफे पर तंज कसते हुए टिप्पणी की। इस पर प्रधान ने जवाब दिया, मैं स्ट्रीट फाइटर हूं, एसी कमरों में बैठने वाला एक्टिविस्ट नहीं। नीट पेपर लीक विवाद के बाद उन्होंने 25 जुलाई को शिक्षा मंत्री पद से इस्तीफा दिया था।

कॉकरोच पार्टी ने दी फिर आंदोलन की चेतावनी

कॉकरोच जनता पार्टी ने आरोप लगाया कि सरकार ने आंदोलन समाप्त कराने के दौरान हुए समझौते का पालन नहीं किया। बिहार और पश्चिम बंगाल में छात्रों को गिरफ्तार कर उन पर झूठे मुकदमे दर्ज किए गए हैं। यदि छात्रों को राहत नहीं मिली और पुलिस कार्रवाई नहीं रुकी तो पार्टी दोबारा आंदोलन शुरू करेगी।

राजघाट पहुंचे सोनम वांगचुक

गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल से सोमवार को डिस्चार्ज होने के बाद सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक पत्नी डॉ. गीतांजलि के साथ राजघाट पहुंचे और महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा, बापू का अहिंसा का मार्ग आज भी उतना ही प्रासंगिक है। शांतिपूर्ण आंदोलन के कारण ही हमारी जीत हुई।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery