Tuesday, July, 28,2026

दोस्त की गला घोंटकर हत्या... यूट्यूब पर खोजे सजा से बचने के तरीके

जयपुर: जयपुर कमिश्नरेट के पश्चिम जिले की बिंदायका थाना पुलिस ने होटल में युवक की हत्या के सनसनीखेज मामले का 48 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों ने हत्या करने के बाद पुलिस से बचने के लिए यूट्यूब पर हत्या के बाद बच निकलने के तरीके, सजा और पुलिस की कार्रवाई से जुड़े वीडियो भी देखे, लेकिन पुलिस की सटीक पड़ताल के आगे उनकी चालाकी ज्यादा देर नहीं टिक सकी।

डीसीपी प्रशांत किरण ने बताया कि 25 जुलाई को बिंदायका स्थित एक होटल के कमरे में युवक का संदिग्ध शव मिला था। सूचना पर एसीपी दीपक खंडेलवाल, एसएचओ अनिल जैमिनी और एफएसएल टीम मौके पर पहुंची। जांच में सामने आया कि मृतक दिनेश उर्फ दन्शी बावरिया अपने दो साथियों संजय कुमार कासोदिया और नितेश बावरिया के साथ होटल में ठहरा था, जो घटना के बाद से फरार थे।

मामले की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त राजेश गुप्ता के सुपरविजन में विशेष टीम गठित की गई। पुलिस ने दौसा जिले में होटल, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन और विभिन्न मार्गों पर लगे 300 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। मुखबिर की सूचना पर गोविंद देवजी मंदिर के पास चाय की दुकान से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में दोनों ने हत्या करना स्वीकार कर लिया।

आरोपियों ने बताया कि 24 जुलाई को तीनों ने होटल के कमरे में शराब पी थी। शराब पार्टी के खर्च को लेकर विवाद बढ़ने पर संजय कुमार कासोदिया और नितेश बावरिया ने मिलकर दिनेश के गले में पड़े दुपट्टे से उसका गला घोंट दिया। इसके बाद दोनों मोबाइल फोन फ्लाइट मोड पर कर फरार हो गए। मृतक के मोबाइल की सिम तोड़ दी और होटल के वाई-फाई से यूट्यूब पर हत्या के बाद बचने के तरीके, पुलिस की जांच और मिलने वाली सजा संबंधी वीडियो भी देखे। बाद में खाटूश्यामजी जाकर माफी मांगने और फिर गुजरात भागने की योजना बनाई, लेकिन पुलिस ने उन्हें पहले ही दबोच लिया।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery