Tuesday, July, 28,2026

बोलेरो की टक्कर से हेड कांस्टेबल समेत 3 की मौत

डूंगरपुर: वरदा थाना क्षेत्र में आंतरी के पास रविवार रात तेज रफ्तार बोलेरो की टक्कर से 13वीं आरएसी बटालियन के हेड कांस्टेबल समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस के अनुसार, ड्यूटी से घर लौट रहे हेड कांस्टेबल धुलसिंह चौहान (55) अपने चचेरे भाई महिपाल सिंह (54) के साथ बाइक से जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आई तेज रफ्तार बोलेरो ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक बोलेरो लेकर भाग निकला और कुछ दूरी पर दूसरी बाइक को भी टक्कर मार दी। दुर्घटना में दिनेश रोत (21) और संदीप रोत (29) गंभीर रूप से घायल हो गए। चारों घायलों को डूंगरपुर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने धुलसिंह चौहान और दिनेश रोत को मृत घोषित कर दिया।

गंभीर रूप से घायल महिपाल सिंह को उदयपुर रेफर किया गया, लेकिन उपचार के दौरान उनकी भी मौत हो गई। संदीप का अस्पताल में इलाज जारी है। पुलिस ने तीनों शवों का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया। मृतक धुलसिंह के बेटे दिग्विजय सिंह की रिपोर्ट पर बोलेरो चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। हादसे के बाद से चालक वाहन सहित फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery