Tuesday, July, 28,2026

गांव-ढाणी तक पहुंचीं स्वास्थ्य और बैंकिंग सेवाएं: भजनलाल

जयपुर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के प्रयासों से राजस्थान में स्वास्थ्य और वित्तीय समावेशन के क्षेत्र में केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं का असर अब गांव-ढाणी तक दिखाई देने लगा है। एक ओर प्रदेश में 11 हजार से अधिक आयुष्मान आरोग्य मंदिरों के जरिए लोगों को घर के नजदीक प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं, टेलीमेडिसिन, दवाइयां और जांच की सुविधा मिल रही है, वहीं दूसरी ओर प्रधानमंत्री जनधन योजना के तहत 3.85 करोड़ से अधिक बैंक खाते खुलने से करोड़ों लोगों को औपचारिक बैंकिंग व्यवस्था और सरकारी योजनाओं का सीधा लाभ मिल रहा है।

सरकार का दावा है कि इन दोनों पहलों ने ग्रामीण और कमजोर वर्गों की जीवनशैली में सकारात्मक बदलाव की नींव रखी है। प्रदेश में 18,436 स्वास्थ्य संस्थानों को आयुष्मान आरोग्य मंदिर के रूप में विकसित करने का लक्ष्य रखा गया है, जिनमें से अब तक करीब 11,500 केंद्र पूरी तरह संचालित हो चुके हैं।

वित्तीय में राजस्थान की समावेशन मजबूत पहचान

स्वास्थ्य सेवाओं के साथ-साथ वित्तीय समावेशन के क्षेत्र में भी राजस्थान ने उल्लेखनीय प्रगति दर्ज की है। प्रधानमंत्री जनधन योजना के तहत प्रदेश में अब तक 3 करोड़ 85 लाख 84 हजार से अधिक बैंक खाते खोले जा चुके हैं। इन खातों में 24,610 करोड़ रुपये से अधिक की राशि जमा है, जिससे राजस्थान जमा राशि के मामले में देश में चौथे स्थान पर पहुंच गया है। जनधन योजना में महिलाओं की भागीदारी भी उल्लेखनीय रही है। प्रदेश में 2 करोड़ 19 लाख से अधिक महिलाओं के खाते खोले गए हैं, जो कुल खातों का 57 प्रतिशत हैं और यह राष्ट्रीय औसत से अधिक है। इन खातों के माध्यम से महिलाओं और आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों को सामाजिक सुरक्षा योजनाओं, प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डीबीटी), शून्य बैलेंस सुविधा, 10 हजार रुपये तक की ओवरड्राफ्ट सुविधा और रुपे डेबिट कार्ड जैसी सुविधाओं का लाभ मिल रहा है। प्रदेश में अब तक 2 करोड़ 87 लाख से अधिक रुपे डेबिट कार्ड जारी किए जा चुके हैं।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery