Wednesday, June, 10,2026

राज्य-केंद्र के प्रयासों से होगा विकसित भारत का सपना पूरा

नई दिल्ली/चंडीगढ़: लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि सदनों में बार-बार होने वाले व्यवधान लोकतांत्रिक संस्थाओं के सामने गंभीर चुनौती हैं। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों का आचरण और व्यवहार समाज के लिए आदर्श होना चाहिए तथा लोकतांत्रिक संस्थाओं में जनता का विश्वास मजबूत करना सभी विधायकों की प्रमुख जिम्मेदारी है। वे मंगलवार को चंडीगढ़ में आयोजित राष्ट्रमंडल संसदीय संघ (सीपीए) जोन-द्वितीय सम्मेलन के समापन समारोह को संबोधित कर रहे थे। बिरला ने कहा कि विकसित भारत-2047 का लक्ष्य मजबूत संसदीय और विधायी संस्थाओं के माध्यम से ही हासिल किया जा सकता है। इसके लिए जनभागीदारी बढ़ाने, तकनीक और कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) के उपयोग, विधायकों के क्षमता निर्माण, नागरिकों की नीति-निर्माण में सहभागिता तथा संविधान के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर विशेष जोर दिया गया। उन्होंने बताया कि सम्मेलन में इन्हीं विषयों से जुड़े चार प्रमुख संकल्प पारित किए गए हैं। इस अवसर पर राज्य सभा के उपसभापति हरिवंश और हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने भी अपने विचार व्यक्त किए। हरियाणा विधानसभा के उपाध्यक्ष कृष्ण लाल मिड्डा ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया। लोकसभा अध्यक्ष ने कहा कि राज्यों और केंद्र के समन्वित प्रयासों से ही विकसित भारत का सपना साकार होगा।

राज्यों का विकास राष्ट्रीय विकास की आधारशिला

बिरला ने कहा कि संघीय व्यवस्था में राज्यों का विकास राष्ट्रीय विकास की आधारशिला है। उन्होंने युवाओं और महिलाओं की लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं में अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने तथा विद्यार्थियों में संविधान और कर्तव्यबोध के प्रति जागरूकता बढाने का भी आह्वान किया। सम्मेलन में 12 राज्यों की विधायिकाओं के पीठासीन अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया। सम्मेलन में लगभग 40 वक्ताओं ने लोकतांत्रिक संस्थाओं को अधिक प्रभावी और जनोन्मुख बनाने के लिए अपने सुझाव साझा किए।

विकसित भारत में युवा शक्ति और जागरूक समाज की अहम भूमिकाः वासुदेव देवनानी

सम्मेलन में विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने कहा कि वर्ष 2047 तक भारत को पूर्ण विकसित, आत्मनिर्भर और समृद्ध राष्ट्र बनाने का लक्ष्य केवल सरकार का कार्यक्रम नहीं, बल्कि 140 करोड़ भारतीयों की सामूहिक आकांक्षा और राष्ट्रीय संकल्प है। उन्होंने कहा कि इस लक्ष्य की प्राप्ति में जागरूक समाज, उत्तरदायी विधायक और युवा शक्ति की सक्रिय भागीदारी सबसे महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि विकसित भारत का अर्थ केवल आर्थिक उन्नति नहीं, बल्कि सामाजिक समरसता, सुशासन, तकनीकी नवाचार, पर्यावरणीय संतुलन और लोकतांत्रिक मूल्यों पर आधारित समग्र विकास है। स्पीकर देवनानी ने विश्वास जताया कि जागरूक समाज की ऊर्जा, विधायकों का उत्तरदायी नेतृत्व और युवाओं का नवाचार एक साथ जुड़ेंगे तो वर्ष 2047 तक भारत विश्वगुरु और विकसित राष्ट्र बनने के लक्ष्य को अवश्य प्राप्त करेगा।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery