Wednesday, July, 15,2026

ममता के 28 में से 20 लोकसभा सांसद टूटे

नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल की राजनीति में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के भीतर बढ़ते असंतोष के बीच पार्टी को बड़ा झटका लगा है। पीटीआई के अनुसार, लोकसभा में टीएमसी के 28 सांसदों में से 20 सांसदों ने एनडीए सरकार को समर्थन देने का फैसला किया है। टीएमसी की पूर्व नेता और सांसद रहीं काकोली घोष दस्तीदार ने दावा किया कि बागी सांसदों ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को अपने निर्णय की जानकारी दे दी है। बताया जा रहा है कि पत्र में इन सांसदों ने लोकसभा में अलग बैठने की भी मांग की है। सूत्रों के मुताबिक, टीएमसी सांसद शताब्दी रॉय के आवास पर बागी सांसदों की बैठक हुई, जिसमें जून मालिया, बापी हलदर, अबू ताहिर खान और असित कुमार मल सहित कई सांसद शामिल हुए। इस बीच पश्चिम बंगाल में भाजपा के प्रमुख नेता और मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी भी सांसदों से मिलने पहुंचे। इससे पहले कुछ सांसदों ने केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा के बंगाल प्रभारी भूपेंद्र यादव से भी मुलाकात की थी। राज्यसभा के सभापति सीपी राधाकृष्णन ने संसद के उच्च सदन की सदस्यता से तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुखेंदु शेखर राय का इस्तीफा सोमवार को स्वीकार कर लिया और संबंधित सीट को रिक्त घोषित कर दिया। राय ने राधाकृष्णन से मिलकर उन्हें अपना इस्तीफा सौंपा था।

'इंडिया' गठबंधन ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मांगा

विपक्षी गठबंधन 'इंडिया' ने सोमवार को राजधानी में आयोजित बैठक में केंद्र सरकार पर कई मुद्दों को लेकर निशाना साधा और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की। गठबंधन ने नीट-यूजी और सीबीएसई की ऑन-स्क्रीन मार्किंग प्रणाली से जुड़े विवादों को लेकर सरकार को घेरते हुए आरोप लगाया कि युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया गया है। करीब ढाई घंटे चली बैठक के बाद विपक्षी नेताओं ने कहा कि वे मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर जल्द ही भारत के प्रधान न्यायाधीश को पत्र लिखेंगे। गठबंधन ने इसे 'वोट लूट' का मामला बताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की। बैठक में 22 दलों के वरिष्ठ नेताओं ने भाग लिया।
 

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery