Thursday, June, 11,2026

नरेंद्र मोदी का नया कीर्तिमान, प्रधानमंत्री के रूप में 4,399 दिन पूरे

नई दिल्ली: भारतीय लोकतंत्र के इतिहास में कुछ क्षण ऐसे आते हैं, जो केवल राजनीतिक घटनाएं नहीं होते, बल्कि एक युग के निर्माण को कहानी बन जाते हैं। आज देश के लिए ऐसा ही ऐतिहासिक क्षण है। पीएम नरेंद्र मोदी आज भारत के इतिहास में सबसे लंबे समय तक लगातार निर्वाचित रहने वाले प्रधानमंत्री बन गए हैं। मोदी ने लगातार निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में 4,399 दिन पूरे कर देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू का 4,398 दिनों का 74 वर्ष पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया है। इससे पहले जुलाई 2025 में मोदी ने प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के लगातार कार्यकाल का रिकॉर्ड भी पार किया था। 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनावों में मिली लगातार जीत और वैश्विक मंच पर भारत की मजबूत आवाज से पीएम मोदी लोकप्रिय नेता बनकर उभरे हैं।

इतिहास के पन्नों में दर्ज हुआ आज का दिन

नरेंद्र मोदी ने 26 मई 2014 को पहली बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली थी। तब से लगातार देश का नेतृत्व करते हुए उन्होंने 10 जून 2026 को प्रधानमंत्री के रूप में 4,399 दिन पूरे कर लिए है। इससे पहले यह रिकॉर्ड देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के नाम था। नेहरू ने 13 मई 1952 को पहले आम चुनाव के बाद निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली थी और 27 मई 1964 तक लगातार 4,398 दिनों तक इस पद पर रहे। हालाकि वह 15 अगस्त 1947 से प्रधानमंत्री थे। भारत में संविधान लागू होने के बाद देश का पहला आम चुनाव साल 1951-1952 में संपन्न हुआ था। पहली लोकसभा की बैठक 13 मई 1952 को हुई, जब नेहरू ने लोकतांत्रिक रूप से निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूम में शपथ ली। इसलिए उनके निर्वाचित कार्यकाल की गणना 13 मई 1952 से की जाती है।

निर्वाचित शासक के रूप में भी बनाया महा-रिकॉर्ड

केबल केंद्र सरकार के स्तर पर ही नहीं, बल्कि एक निर्वाचित जनप्रतिनिधि और सरकार के मुखिया के रूप में भी नरेंद्र मोदी का रिकॉर्ड बेमिसाल है। गुजरात के मुख्यमंत्री और देश के प्रधानमंत्री के तौर पर उनका संयुक्त कार्यकाल 8,931 दिनों से अधिक का हो चुका है, जिससे वह भारत के इतिहास में सबसे लंबे समय तक पद पर रहने वाले निर्वाचित शासक है।

लगातार 6 चुनाव जीतना

मोदी भारत के इकलौते ऐसे नेता हैं जिनके नेतृत्व में लगातार 6 बड़े चुनाव जीते हैं। तीन बार गुजरात विधानसभा (2002, 2007, 2012) और तीन बार लोकसभा चुनाव (2014, 2019, 2024) में बीजेपी ने जीत दर्ज की।

विश्व के नेताओं ने दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सबसे लंबे सगय तक भारत के निर्वाचित प्रधानमंत्री होने की उपलब्धि हासिल करने पर दुनिया भर के नेताओं ने उन्हें बधाई दी है। विश्व भर के नेताओं ने प्रधानमंत्री मोदी के परिवर्तनकारी शासन, 'ग्लोबल साउथ' को उनके समर्थन तथा एक समावेशी और आर्थिक रूप से आगे बढ़ रहे भारत के लिए उनके दृष्टिकोण की सराहना की।

राजग की आज बड़ी बैठक: पीएम मोदी का होगा अभिनंदन

राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की एक बड़ी बैठक बुधवार को भारत मंडपम में आयोजित होने जा रही है। यह बैठक बुधवार को दोपहर तीन बजे होगी। बैठक में राजग की सरकार वाले राज्यों के मुख्यमंत्री, उप मुख्यमंत्रियों के साथ ही सहयोगी दलों के नेता शामिल होंगे। इस बैठक में आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री और टीडीपी प्रमुख एन चंद्रबाबू नायडू नरेंद्र मोदी के सबसे अधिक समय तक निर्वाचित प्रधानमंत्री बने रहने के रिकॉर्ड के संबंध में अभिनंदन प्रस्ताव रखेंगे। बैठक में प्रधानमंत्री का अभिनंदन किया जाएगा। इस प्रस्ताव में बतौर प्रधानमंत्री पिछले बारह साल की उपलब्धियों का जिक्र किया जाएगा।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery