Friday, June, 19,2026

शिवसेना (यूबीटी) में बगावत 6 सांसद बैठक से गायब

नई दिल्ली: शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) में टूट के संकेत और गहरे हो गए हैं। दिल्ली में गुरुवार को आयोजित संसदीय दल की बैठक में पार्टी के 9 लोकसभा सांसदों में से केवल 3 सांसद शामिल हुए, जबकि 6 सांसदों की गैरमौजूदगी ने राजनीतिक हलकों में हलचल बढ़ा दी है। अनुपस्थित सांसदों के एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना में शामिल होने की अटकलें तेज हैं।

बैठक के बाद लोकसभा में पार्टी नेता अरविंद सावंत ने कहा कि सभी गैरहाजिर सांसदों को कारण बताओ नोटिस जारी किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि व्हिप जारी होने के बावजूद बैठक में शामिल नहीं होने वालों से जवाब मांगा जाएगा और संतोषजनक उत्तर नहीं मिलने पर उनकी सदस्यता रद्द करने की मांग लोकसभा अध्यक्ष से की जाएगी। उधर, पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय राउत ने बागी सांसदों पर तीखा हमला बोलते हुए उन्हें 'गद्दार' करार दिया। राउत ने दावा किया कि चारों सांसदों को राजस्थान में सेफ हाउस भेजा गया।

बागी सांसदों में नागेश पाटिल आष्टीकर और संजय दीना पाटिल, संजय हरिभाऊ जाधव और संजय देशमुख शामिल हैं। सूत्रों के अनुसार, छह सांसदों ने शिंदे गुट में विलय के समर्थन में लोकसभा अध्यक्ष को पत्र सौंपा है। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery