Friday, June, 19,2026

रणथंभौर एक्सप्रेस से उठा धुआं, यात्रियों में अफरा-तफरी

सवाई माधोपुर: इंदौर से जोधपुर जा रही रणथंभौर एक्सप्रेस (12465) में गुरुवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब ट्रेन के एक जनरल कोच के नीचे से अचानक धुआं निकलने लगा। घटना मध्य प्रदेश के रतलाम जिले में लूणी-रीछा स्टेशन के पास सुबह करीब 9:45 बजे हुई।

धुआं उठते ही यात्रियों में दहशत फैल गई और कई लोग ट्रेन रुकते ही पटरियों पर कूद गए। हालांकि, रेलवे कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया और यात्रियों को आश्वस्त किया कि घबराने की कोई बात नहीं है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार धुएं के साथ बदबू भी कोच के भीतर आने लगी, जिससे यात्रियों में भय का माहौल बन गया। रणथंभौर एक्सप्रेस निर्धारित समयानुसार सुबह 6 बजे इंदौर से रवाना हुई थी और दोपहर 2:30 बजे सवाई माधोपुर पहुंची।

घटना के बाद आधा घंटा रुकी रही ट्रेन

रेलवे सूत्रों के अनुसार लोको पायलट द्वारा इमरजेंसी ब्रेक लगाए जाने के कारण धुआं निकलने की संभावना जताई जा रही है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। घटना के बाद करीब आधे घंटे तक ट्रेन रुकी रही, जिसके बाद तकनीकी जांच कर ट्रेन को रवाना किया गया। गौरतलब है कि इसी स्टेशन पर एक माह पूर्व त्रिवेंद्रम-दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस के दो कोचों में आग लगने की घटना भी सामने आई थी।

महाकाल के दर्शन कर लौट रहे थे

उज्जैन स्थित महाकाल मंदिर के दर्शन कर जयपुर लौट रहे यात्री अमित मीणा ने बताया कि धुआ देखते ही लोगों में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई और कुछ ही मिनटों में अधिकांश यात्री ट्रेन से नीचे उतर गए। बाद में रेलवे कर्मचारियों ने समझाइश कर यात्रियों को शांत किया। जयपुर जा रहे यात्री विनीत गोयल ने बताया कि ट्रेन के पहियों के पास से धुआं निकलता दिखाई दिया। उन्होंने कहा कि करीब 15 मिनट के भीतर पूरी ट्रेन लगभग खाली हो गई थी। यात्रियों को आशंका थी कि कहीं कोई बड़ा हादसा न हो जाए।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery