Friday, June, 19,2026

महापंचायत में ग्रामीणों की हुंकार प्रशासन की बैठक रही बेनतीजा

करौली/भरतपुर: पांचना बांध से पानी छोड़ने की मांग को लेकर चल रहा विवाद अब जनआंदोलन का रूप लेता नजर आ रहा है। एक ओर गंभीर नदी क्षेत्र के 360 गांवों के लोगों ने हिण्डौन सिटी के देवलेन मोड़ पर महापंचायत कर पानी छोड़ने की मांग को लेकर शक्ति प्रदर्शन किया, वहीं दूसरी ओर भरतपुर संभागीय आयुक्त कार्यालय में बुलाई गई प्रशासनिक बैठक दूसरे पक्ष के प्रतिनिधियों के नहीं पहुंचने से स्थगित कर दी गई। अब दोनों पक्षों को शुक्रवार को फिर से वार्ता के लिए बुलाया गया है।

गुरुवार को महापंचायत में हजारों ग्रामीणों ने भाग लिया। सभा में सामाजिक संगठनों और सर्व समाज के प्रतिनिधियों ने पांचना बांध का पानी गंभीर नदी में छोड़े जाने की मांग उठाई। वक्ताओं ने कहा कि गंभीर नदी क्षेत्र के गांव वर्षों से जल संकट का सामना कर रहे हैं, जिससे किसानों की सिंचाई प्रभावित हो रही है और कई स्थानों पर पेयजल समस्या भी बनी हुई है। ग्रामीणों ने चंबल नदी का पानी पांचना बांध तक पहुंचाने की मांग भी दोहराई। बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी और मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस ने भी विशेष सुरक्षा व्यवस्था की।

वार्ता में दूसरे पक्ष के नहीं पहुंचने से बैठक स्थगित

इधर, भरतपुर में संभागीय आयुक्त नलिनी कठौतिया की अध्यक्षता में पांचना बांध विवाद के समाधान के लिए बैठक आयोजित की गई। बैठक में करौली कलेक्टर अक्षय गोदारा, सवाई माधोपुर कलेक्टर कानाराम, आईजी कैलाश विश्नोई समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे। हालांकि कमांड क्षेत्र के प्रतिनिधि अनूप कुमार मीणा और रघुवीर प्रसाद मीणा तो बैठक में पहुंचे, लेकिन कैचमेंट क्षेत्र के प्रतिनिधियों की अनुपस्थिति के कारण चर्चा आगे नहीं बढ़ सकी। आईजी कैलाश विश्नोई ने बताया कि दोनों पक्षों को आमंत्रित किया गया था, लेकिन दूसरे पक्ष के लोग महापंचायत में व्यस्त होने के कारण बैठक में नहीं पहुंच सके। ऐसे में प्रशासन ने बैठक स्थगित कर शुक्रवार को पुन वार्ता कराने का निर्णय लिया है।

SC के आदेशों की पालना हो

बैठक में पहुंचे अनूप कुमार मीणा और रघुवीर प्रसाद मीणा ने राजस्थान हाई कोर्ट के आदेशों के अनुसार पांचना बांध की नहरों में पानी छोडे जाने की मांग दोहराई। अनूप मीणा ने आरोप लगाया कि पिछले करीब 20 वर्षों से नहर क्षेत्र के किसानों को पानी नहीं मिल रहा है। वहीं रघुवीर मीणा ने दावा किया कि नहरों में पानी नहीं मिलने से लगभग 9,985 हेक्टेयर भूमि प्रभावित हो रही है और किसानों को हर वर्ष करीब 200 करोड़ रुपए का नुकसान उठाना पड़ रहा है। अब शुक्रवार को प्रस्तावित बैठक पर दोनों क्षेत्रों के लोगों की नजरें टिकी हैं।

पांचना विवाद पर सभी पक्षों से वार्ता करे राज्य सरकारः सचिन पायलट

जयपुर। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव सचिन पायलट ने पांचना बांध विवाद के समाधान के लिए सरकार से सभी पक्षों के साथ संवाद स्थापित कर सर्वसम्मति से रास्ता निकालने की मांग की है। उन्होंने कहा कि पानी सभी की जरूरत है और किसी भी स्थिति में सामाजिक सौहार्द को नुकसान नहीं पहुंचना चाहिए। पायलट ने कहा कि पांचना बांध को लेकर लंबे समय से आंदोलन चल रहा है तथा 360 गांवों के किसानों सहित सभी पक्षों की अपनी-अपनी चिंताएं हैं।

पायलट ने कोटा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा विद्यार्थियों के बीच उठाए गए मुद्दों का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं, कोचिंग व्यवस्था और निजी संस्थानों का आर्थिक बोझ सबसे अधिक मध्यमवर्गीय और ग्रामीण परिवारों पर पड़ रहा है। पेपर लीक, परीक्षा रद्द होने और मूल्यांकन में अनियमितताओं से युवाओं में निराशा बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि परीक्षा प्रणाली पूरी तरह निष्पक्ष और पारदर्शी होनी चाहिए। एसआई भर्ती परीक्षा को लेकर पायलट ने कहा कि देश के कई राज्यों में इंटरव्यू प्रणाली समाप्त की जा चुकी है। राजस्थान में भी केवल मेरिट आधारित चयन प्रक्रिया लागू कर भर्ती में पारदर्शिता और युवाओं का विश्वास सुनिश्चित किया जाना चाहिए।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery