Friday, June, 19,2026

मानसून से पहले मेघों की दस्तक... कई जिले तरबतर

जयपुर: प्रदेश में पिछले कई दिनों से सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ का असर गुरुवार को भी देखने को मिला। इसके प्रभाव से उदयपुर, चूरू, झुंझुनूं, श्रीगंगानगर, अलवर और सीकर सहित कई जिलों में बारिश हुई।

वहीं बीकानेर में तेज आंधी के साथ रेत का बवंडर उठने से जनजीवन प्रभावित रहा और चारों ओर धूल छा गई। राजधानी जयपुर में दिनभर तेज धूप और उमस के कारण गर्मी बनी रही, लेकिन शाम होते-होते कुछ इलाकों में बादल छाए और बूंदाबांदी हुई। हवाएं चलने से लोगों को गर्मी से राहत मिली और मौसम खुशनुमा हो गया। हवाएं 20 से 30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलती रहीं। लगातार बदल रहे मौसम के कारण दिन का तापमान भी 40 डिग्री से कम हो गया है।

जयपुर में अधिकतम तापमान 39.2 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 28.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार 21 जून तक प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में आंधी और बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार श्रीगंगानगर प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा, जहां अधिकतम तापमान 41.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इसके बाद बीकानेर में 40.4 डिग्री, चूरू में 40.2 डिग्री तथा अलवर में 40.0 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। वहीं बाड़मेर में अधिकतम तापमान 39.4 डिग्री सेल्सियस रहा।

मानसून के देरी से पहुंचने की संभावना

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि राजस्थान में इस सीजन मानसून के देरी से पहुंचने की संभावना है। सामान्यतः मानसून का प्रवेश 25 जून के आसपास होता है, लेकिन इस बार कुछ दिन की देरी हो सकती है। वर्तमान में मानसून अरब सागर शाखा से महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों और तेलंगाना होते हुए आगे बढ़ रहा है। इसके बाद छत्तीसगढ़ की सीमा के पास पहुंचने पर इसके राजस्थान में प्रवेश का मार्ग प्रशस्त होगा। हालांकि मौसम केंद्र जयपुर की ओर से प्रदेश में मानसून के प्रवेश की स्थिति पर कहा गया है कि हम 'वेट एंड वॉच' की स्थिति में हैं।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery