Friday, June, 19,2026

योग को जनआंदोलन बनाने में जुटी भजन सरकार... प्रदेशभर में व्यापक तैयारियां

जयपुर: राजस्थान में 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) को लेकर व्यापक तैयारियां शुरू हो गई हैं। सीएम भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को मुख्यमंत्री निवास पर क्रीड़ा भारती राजस्थान के पदाधिकारियों, युवा साथियों और आरएसी जवानों के साथ योग एवं प्राणायाम का अभ्यास कर प्रदेशवासियों को नियमित योग अपनाने का संदेश दिया। वहीं राज्य सरकार ने योग दिवस को जन-जन तक पहुंचाने के लिए जिला, ब्लॉक और ग्राम पंचायत स्तर तक व्यापक कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि योग मन, शरीर और आत्मा के बीच संतुलन स्थापित करने वाली भारत की प्राचीन जीवन-पद्धति है। यह व्यक्ति को ऊनां, सकारात्मकता और आत्मविश्वास प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान भागदौड़ भरी जीवनशैली में योग मानसिक शांति, एकाग्रता और आंतरिक शक्ति का सबसे प्रभावी माध्यम है। स्वस्थ व्यक्ति हो सुखो परिवार, सशक्त समाज और विकसित राष्ट्र की आधारशिला होता है।

23 जिलों में मंत्री, 9 जिलों में बोर्ड आयोग अध्यक्ष संभालेंगे जिम्मेदारी

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के राज्य स्तरीय आयोजनों के लिए प्रदेश सरकार ने विभिन्न जिलों में मंत्रियों, बोर्ड एवं आयोग अध्यक्षों की जिम्मेदारियां तय की है। अजमेर में उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी, भीलवाड़ा में उप मुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा, दौसा में कर्नल राज्यवर्धन राठोड़ और औधपुर में मदन दलावर कार्यक्रमों में शामिल होंगे। वहीं अलवर में किरोड़ी लाल मीणा, बीकानेर में गजेंद्र सिंह खींवसर, जयपुर में जोगाराम पटेल, श्रीगंगानगर में सुमित गोदारा तथा नागौर में कन्हैयालाल चौधरी मौजूद रहेंगे। बाड़मेर में जोराराम कुमावत, उदयपुर में हेमंत मीणा, भरतपुर में सुरेश सिंह रावत, बांसवाड़ा में बाबूलाल खराड़ी, चूरू में अविनाश गहलोत, कोटा में गौतम कुमार दक, टोक में हीरालाल नागर, पाली में झाबर सिंह खर्रा और सीकर में संजय शर्मा योग दिवस कार्यक्रमों की जिम्मेदारी संभालेंगे।

इसके अलावा झालावाड़ में ओटाराम देवासी, सिरोही में केके विनोई, कोटपूतली-बहरोड़ में विजय सिंह, करौली में जवाहर सिंह बेदम तथा चित्तौड़गढ़ में डॉ. मंजू बाधमार शामिल होंगे। जैसलमेर में अरुण चतुर्वेदी, हनुमानगढ़ में ओंकार सिंह लखावत, सवाई माधोपुर में प्रेम सिंह बाजौर, प्रतापगढ़ में राजेंद्र नायक, बौलपुर में जसवंत सिंह विश्नोई, जालोर में ओमप्रकाश भड़ाना, बारा में प्रहलाद टाक, डूंगरपुर में सीआर चौधरी और झुझुनूं में रामगोपाल सुधार बोर्ड एवं आयोग अध्यक्ष के रूप में कार्यक्रमों में भाग लेंगे। ब्यावर, राजसमंद, फलौदी, खैस्थल-तिजारा, डींग, डीडवाना कुचामन, बालोतरा, सलूबर और बूंदी जिलों में योग दिवस कार्यक्रमों में स्थानीय जनप्रतिनिधि शामिल होकर आयोजन का नेतृत्व करेंगे।

एक साथ होगा सामूहिक योगाभ्यास

राज्य सस्कार की ओर से 21 जून को सुबह 6 बजे प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों, ब्लॉक मुख्यालयों और ग्राम पंचायतों में सामूहिक योग कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रमों में जनप्रतिनिधियो, प्रशासनिक अधिकारियों, सामाजिक संगठनों और आम नागरिको की भागीदारी सुनिक्षित करने के लिए विशेष तैयारियां की गई हैं। राज्य सरकार ने मंत्रियों और बोर्ड-आयोगों के अध्यक्षों के जिला-वार दौरा कार्यक्रम भी जारी किए है।

ब्रह्माकुमारीज का योग एवं राजयोग ध्यान कार्यक्रम कल

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय, वैशाली नगर, जयपुर की और से 20 जून को सुबह 6 बजे चित्रकूट स्टेडियम में विशाल योग एवं राजयोग ध्यान कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

उप मुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा ने किया योगाभ्यास

उप मुख्यमंत्री एवं आयुष मंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा ने भी गुरुवार सुबह अपने राजकीय आवास पर परिवार और सहयोगियों के साथ योग, प्राणायाम तथा ध्यान का अभ्यास किया।

विधानसभा के कर्तव्य द्वार पर योगाभ्यास आज

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस से पहले राजस्थान विधानसभा भी योगमय होने जा रही है। शुक्रवार को सुबह 6 बजे विधानसभा के कर्तव्य द्वार पर सामूहिक योगोत्सव का आयोजन किया जाएगा। विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी की उपस्थिति में आयोजित कार्यक्रम में विधानसभा सचिवालय के अधिकारी एवं कर्मचारी योगाभ्यास करेंगे। कार्यक्रम में विधायकों को भी आमंत्रित किया गया है। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के प्रति जनचेतना और जनजागरण के उद्देश्य से भाजपा महिला मोर्चा राजस्थान ने जयपुर में विशेष कर्टेन रेजर योग कार्यक्रम आयोजित किया।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery