Friday, June, 19,2026

15 लाख में डमी बैठाकर हासिल की नौकरी, अब सलाखों के पीछे

जयपुर: स्पेशल ऑपरेशन्स ग्रुप (SOG) ने राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) की प्राध्यापक हिंदी (स्कूल शिक्षा) प्रतियोगी परीक्षा-2022 में डमी अभ्यर्थियों के माध्यम से परीक्षा दिलाकर चयन हासिल करने के मामले का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एसओजी के अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस विशाल बंसल ने बताया कि जांच में सामने आया कि सवाई माधोपुर निवासी दलपत लाल मीणा ने 15 अक्टूबर, 2022 को आयोजित परीक्षा में स्वयं शामिल होने के बजाय डमी परीक्षार्थियों से परीक्षा दिलवाई थी। इसके लिए उपस्थिति प्रपत्र में छेड़छाड़ कर ऑनलाइन आवेदन में अपलोड फोटो की जगह दूसरे व्यक्ति की फोटो लगाई गई और जन्मतिथि में भी बदलाव किया गया। दलपत लाल मीणा को बिना परीक्षा दिए चयनित कराने के लिए मध्यस्थ रुकमकेश मीणा ने 15 लाख रुपए में सौदा तय किया था। तय राशि अलग-अलग स्थानों पर नकद दी गई थी। मामले में स्थायी गिरफ्तारी वारंट के आधार पर दलपत लाल मीणा और वर्तमान में एम्स ऋषिकेश में सहायक प्रशासनिक अधिकारी पद पर कार्यरत रुकमकेश मीणा को गिरफ्तार किया गया है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery