Friday, June, 19,2026

यू.आर. साहू के कार्यकाल की समाप्ति के साथ नए आरपीएससी चेयरमैन की तलाश तेज

जयपुर: कौन बनेगा आरपीएससी का नया चेयरमैन? राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में आज यह सबसे प्रमुख सवाल है। आरपीएससी के मौजूदा चेयरमैन यू.आर. साहू शुक्रवार को 62 वर्ष की आयु पूरी होने पर रिटायर हो जाएंगे। उन्होंने जून, 2025 में इस महत्वपूर्ण संवैधानिक संस्थान के चेयरमैन की जिम्मेदारी संभाली थी। साहू 1988 बैच के सीनियर आईपीएस हैं और राज्य के डीजीपी की कुर्सी संभाल चुके हैं।

साहू की नियुक्ति ऐसे समय में हुई थी, जब आयोग कई महत्वपूर्ण और बहुप्रतीक्षित भर्ती परीक्षाओं के आयोजन की तैयारियों में जुटा हुआ था। उनके व्यापक प्रशासनिक अनुभव ने आयोग के कामकाज में स्थिरता और दक्षता लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। प्रभावी नेतृत्व और समृद्ध प्रशासनिक अनुभव के कारण उनके कार्यकाल में आयोग की कार्यप्रणाली में स्थिरता, अनुशासन और विश्वसनीयता का नया अध्याय जुड़ा, जिससे संस्था की प्रतिष्ठा और साख को मजबूती मिली।

संजय श्रोत्रिय और कैलाशचंद मीणा के चेयरमैन रहते कमिशन का जो हाल-बेहाल हो गया था, उसे काफी हद तक पटरी पर लाने में साहू सफल रहे हैं। हालांकि अभी बहुत कुछ चुस्त-दुरुस्त होना है। आयोग की कमान संभालने वाले साहू 39वें चेयरमैन थे। ज्यादातर आईएएस और आईपीएस अफसरों के हाथों में ही अब तक कमिशन की कमान रही है।

अब मिलियन डॉलर का सवाल यह है कि आखिर कौन बनेगा साहू का उत्तराधिकारी? भजनलाल सरकार के समक्ष नए चेयरमैन की नियुक्ति एक बड़ी चुनौती है। 'सच बेधड़क' (8) जून 2026 के अंक) स्पष्ट कर चुका है कि आईएएस और आईपीएस की श्रेणी में विकल्प बहुत कम हैं। लगातार तीसरी बार किसी आईपीएस को ही फिर कमान सौंपना चर्चा का विषय बन सकता है। और कोई आईएएस उपलब्ध नजर नहीं आ रहा है, केवल आनंद कुमार को छोड़कर। बशर्ते आनंद कुमार खुद अजमेर जाने को राजी हो जाएं।

फैसले को फिलहाल टालने के लिए सरकार एक बार किसी मेंबर को ही अस्थाई चेयरमैन बना सकती है, लेकिन यह कदम स्वयं आरपीएससी के हित में नहीं होगा। जरूरी यह है कि नए चेयरमैन की ही स्थाई नियुक्ति का बड़ा फैसला सरकार तत्काल ले, लेकिन हर हाल में यह फैसला पूरी पारदर्शिता, निष्पक्षता और योग्यता पर आधारित होना चाहिए।

यू.आर. साहू को मिल सकती है नई जिम्मेदारी

यू.आर. साहू का कार्यकाल शुक्रवार को समाप्त हो रहा है। ऐसे में अटकलें है कि राज्य सरकार साहू को राज्य मुख्य सूचना आयुक्त के पद की जिम्मेदारी सौंप सकती है। सूत्रों के अनुसार राज्य मुख्य सूचना आयुक्त के पद के लिए करीब 25 आवेदन प्राप्त हुए हैं। दावेदारों में सेवानिवृत्त आईपीएस अधिकारी रवि प्रकाश मेहरड़ा, सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी शुभ्रा सिंह और उर्मिला राजोरिया सहित कई प्रमुख नाम शामिल हैं। मुख्य सूचना आयुक्त की नियुक्ति को लेकर अंतिम निर्णय मुख्यमंत्री की अध्यक्षता वाली चयन समिति करेगी। समिति की अनुशंसा के बाद राज्यपाल की ओर से नियुक्ति संबंधी आदेश जारी किए जाएंगे। ऐसे में अब सभी की नजरें इस महत्वपूर्ण पद पर होने वाली नियुक्ति पर टिकी हैं।

केंद्र से बुलाए गए रोहित कुमार, अब नई पोस्टिंग पर नजरें

आईएएस रोहित कुमार राजस्थान लौट आए हैं। उन्होंने जयपुर में डीओपी को जॉइनिंग दे दी है। उन्हें फिलहाल एपीओ रखा गया है। 1997 बैच के आईएएस रोहित कुमार आठ साल बाद होम स्टेट में लौटे हैं। वे सितंबर 2018 में केंद्र में डेपुटेशन पर चले गए थे। वर्तमान में वे नीति आयोग में एडिशनल सेक्रेटरी के पद पर कार्यरत थे। हालांकि उनका डेपुटेशन अभी सितंबर तक बाकी था, लेकिन राज्य सरकार ने उन्हें बीच में ही वापिस बुलाया है। चर्चा है कि उन्हें दिल्ली में रेजिडेंट कमिश्नर बनाया जा सकता है। उल्लेखनीय है कि राजस्थान सरकार ने के. के. पाठक और गौरव गोयल को भी वापस लौटने का आग्रह पत्र भेज रखा है। लेकिन यह दोनों आईएएस कब वापस आएंगे, यह सुनिश्चित नहीं है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery