Wednesday, June, 24,2026

प्रवासियों के लिए खुले निवेश के नए द्वार

जयपुर: राजस्थान फाउंडेशन, राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय प्रवासी राजस्थानी कार्य विभाग की ओर से प्रवासी राजस्थानियों के साथ नियमित संवाद और समन्वय की कड़ी में मंगलवार को रीको उद्योग भवन में वर्चुअल संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में देश-विदेश के राजस्थान फाउंडेशन चैप्टर्स, प्रवासी राजस्थानी संगठनों के प्रतिनिधियों और निवेशकों सहित 200 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया। बैठक की शुरुआत राजस्थान फाउंडेशन के देश-विदेश में नवगठित 14 चैप्टर्स के अध्यक्षों
को बधाई और शुभकामनाएं देकर की गई। इस दौरान रीको के अधिकारियों ने राजस्थान में निवेश की संभावनाओं और भूमि आवंटन प्रक्रिया पर विस्तृत प्रस्तुतीकरण दिया। प्रस्तुतीकरण में जोधपुर-पाली-मारवाड़ औद्योगिक क्षेत्र (जेपीएमआईए), राजस्थान पेट्रो जोन में विकास और निवेश की संभावनाओं, भूमि लागत वसूली से जुड़े प्रावधानों, 'प्लग एंड प्ले' मॉडल के तहत उपलब्ध अवसरों तथा 'राज निवेश पोर्टल' की जानकारी साझा की गई।

साथ ही प्रतिभागियों द्वारा पूछे गए प्रश्नों का रीको, उद्योग विभाग और ब्यूरो ऑफ इनवेस्टमेंट प्रमोशन (बीआईपी) के वरिष्ठ
अधिकारियों ने विस्तार से जवाब दिया। राजस्थान फाउंडेशन की आयुक्त डॉ. मनीषा अरोड़ा ने बताया कि प्रवासी राजस्थानियों से संवाद के लिए नियमित वर्चुअल बैठकों का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि देश-विदेश में बसे प्रवासी राजस्थानियों में राज्य में निवेश की संभावनाएं तलाशने और अपने व्यवसाय का विस्तार राजस्थान में करने की प्रबल इच्छा दिखाई देती है।
उन्होंने बताया कि राजस्थान फाउंडेशन के सूरत चैप्टर ने राज्य में संचालित 'कर्मभूमि से मातृभूमि अभियान' में उल्लेखनीय योगदान दिया है।

 

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery