Wednesday, June, 24,2026

सीएम आज देंगे 631 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात

जयपुर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बुधवार को सांगानेर विधानसभा क्षेत्र को 631 करोड़ रुपए से अधिक के 1,538 विकास कार्यों की बड़ी सौगात देंगे। सांगानेर में आयोजित होने वाले लोकार्पण, शिलान्यास एवं पट्टा वितरण कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विभिन्न विभागों की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। साथ ही लाभार्थियों को पट्टे एवं स्वामित्व कार्ड भी वितरित करेंगे।
कार्यक्रम के तहत मुख्यमंत्री जयपुर विकास प्राधिकरण, नगर निगम, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, विद्युत, शिक्षा, कृषि, सड़क और पेयजल विभाग से जुड़े 208 करोड़ रुपए से अधिक लागत के 1,350 विकास कार्यों का लोकार्पण करेंगे। इन कार्यों में सड़क निर्माण, बिजली और पेयजल सुविधाओं का विस्तार, पार्क विकास, सीवर एवं नाला निर्माण, यातायात सुधार, विद्यालय भवन, प्रयोगशालाएं, पुस्तकालय और स्वास्थ्य सुविधाओं से जुड़ी परियोजनाएं को बेहतर आधारभूत सुविधाएं शामिल हैं। इन कार्यों से क्षेत्रवासियों उपलब्ध होंगी।

422 करोड़ के कार्यों का होगा शिलान्यास

मुख्यमंत्री विभिन्न विभागों के 422 करोड़ रुपए से अधिक लागत वाले 188 विकास कार्यों का शिलान्यास भी करेंगे। इनमें जयपुर-भीलवाड़ा रोड पर मुहाना मोड़ जंक्शन पर 124 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाला फ्लाईओवर प्रमुख है। इसके अलावा बंबाला क्षेत्र में 88 करोड़ रुपए से अधिक लागत के सीवरेज कार्य, एसटीपी एवं मुख्य ट्रंक मेन लाइन परियोजना, भांकरोटा में नवीन ट्रॉमा सेंटर तथा पृथ्वीराज नगर में सैटेलाइट अस्पताल की आधारशिला रखी जाएगी। इसके साथ ही सड़कों, सामुदायिक भवनों, पार्को, सीवर लाइनों, मोक्षधामों, मंदिरों, विद्यालयों और स्वास्थ्य केंद्रों से जुड़े अनेक विकास कार्यों की भी शुरुआत होगी।

स्वच्छता मशीनों को दिखाएंगे झंडी

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री सीवरेज सफाई के लिए सुपर सकर मशीन, कचरा संग्रहण के लिए अत्याधुनिक मैकेनिकल लिटर पिकर मशीन और स्वच्छ सर्वेक्षण-2026 के जनजागरूकता अभियान के लिए ब्रांडिंग ऑटो को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।

स्वामित्व कार्ड भी होंगे वितरित

मुख्यमंत्री ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को उनकी आवासीय संपत्तियों के कानूनी स्वामित्व के प्रमाण के रूप में स्वामित्व कार्ड भी वितरित करेंगे। गौरतलब है कि स्वामित्व योजना के तहत ड्रोन तकनीक से गांवों की आबादी भूमि का सर्वे किया जाता है। प्रदेश में अब तक 8,000 से अधिक गांवों में 14 लाख से ज्यादा स्वामित्व कार्ड जारी किए जा चुके हैं।

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery