Wednesday, June, 24,2026

मंत्री पानी संकट का उड़ा रहे हैं मजाक

जयपुर: पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जोधपुर में गंभीर संक्रमण का शिकार हुई प्रसूताओं की बिगड़ती स्वास्थ्य स्थिति को लेकर राज्य सरकार पर निशाना साधा। इससे पहले गहलोत पावटा अस्पताल और एम्स पहुंचे, जहां उन्होंने प्रभावित प्रसूताओं और उनके परिजनों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। इस दौरान उन्होंने जोधपुर में पानी के संकट और एलिवेटेड रोड परियोजना को लेकर केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के बयानों पर भी पलटवार किया।

केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के जोधपुर में पानी संकट संबंधी बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए गहलोत ने कहा कि मंत्री स्वयं पानी की समस्या का मजाक उड़ा रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि जोधपुर को स्थायी जल आपूर्ति उपलब्ध कराने के लिए उनके कार्यकाल में बड़े स्तर पर योजनाएं लागू की गई थीं। गहलोत ने कहा कि इंदिरा गांधी नहर परियोजना के विस्तार, पंपिंग स्टेशनों के निर्माण और तीसरे चरण के लिए 1400 करोड़ रुपए की स्वीकृति उनकी सरकार ने दी थी। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान सरकार इन योजनाओं को समय पर पूरा नहीं कर पा रही है, जिससे लोगों को पानी की परेशानी झेलनी पड़ रही है। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि अतीत में जब जोधपुर गंभीर जल संकट से जूझ रहा था, तब उनकी सरकार ने मथानिया और अन्य क्षेत्रों से ट्रेन के जरिए पानी पहुंचाने तक की व्यवस्था की थी। उन्होंने कहा कि उस दौर में आपातकालीन पाइपलाइन बिछाकर शहरवासियों को राहत दी गई थी।

एलिवेटेड रोड परियोजना को लेकर लगाए गए आरोपों पर गहलोत ने कहा कि यह परियोजना उनकी पहल पर आगे बढ़ी थी। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार इस परियोजना को शुरू कर रही थी, लेकिन तकनीकी जटिलताओं को देखते हुए केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्रालय से सहयोग मांगा गया।

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery