Wednesday, June, 24,2026

रोज आत्ममूल्यांकन करने वाला व्यक्ति ही बनता है असाधारण

जयपुर: प्रख्यात शिक्षाविद् एवं प्रेरक वक्ता प्रो. डॉ. रमेश अरोड़ा ने कहा कि "जीवन में उत्कृष्टता एक यात्रा है। उत्कृष्ट बनने के लिए हमे प्रतिदिन प्रयास करना चाहिए। जीवन में दो दिन सबसे महत्वपूर्ण होते हैं-एक, जिस दिन हमारा जन्म होता है और दूसरा, जिस दिन हमें यह पंता बलता है कि हम क्यों पैदा हुए हैं।'" वे आदर्श विद्या मंदिर सीबीएसई इंग्लिश मीडियम के कंप्यूटेक्स ऑडिटोरियम में आयोजित प्रेरक सत्र में विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं शिक्षकों को संबोधित कर रहे थे। प्रो. अरोड़ा ने कहा कि मनुष्य को इंद्रधनुष की तरह जीवन जीना बाहिए। जिस प्रकार इंद्रधनुष सात रंगों से मिलकर बनता है, उसी प्रकार जीवन के भी सात रंग हैं शारीरिक विकास, मानसिक उत्थान, भावनात्मक संतुलन, आध्यात्मिक एवं नैतिक श्रेष्ठता, पारिवारिक स्नेह, सामाजिक उपयोगिता तथा व्यावसायिक उत्कृष्टता। उन्होंने कहा, 'शरीरमाद्यं खलु धर्मसाधनम्', अर्थात शरीर ही सभी कर्तव्यों और लक्ष्यों की पूर्ति का प्रथम एवं प्रमुख साधन है। इसलिए स्वस्थ रहने के लिए नियमित प्रयास आवश्यक हैं। उन्होंने मानसिक विकास पर बल देते हुए कहा कि व्यक्ति को प्रज्ञावान एवं धैर्यवान बनना चाहिए। यदि जीवन में कठिन समय आए तो धैर्य रखें, निरंतर कर्म करते रहें और अच्छे समय की प्रतीक्षा करें। भावनात्मक संतुलन पर उन्होंने कहा कि व्यक्ति को सदैव सकारात्मक, आत्मविश्वासी और आशावादी रहना चाहिए। स्वामी विवेकानंद और रविन्द्र नाथ टैगोर के उदाहरण देकर सम्झाया। प्रेम, श्रद्धा, विश्वास और शांति को जीवन में स्थान दें, क्योंकि अशांत मन कभी सुख प्राप्त नहीं कर सकता। प्रतिदिन आत्ममूल्यांकन करने वाला व्यक्ति ही असाधारण चनता है।

विजयी व्यक्तित्व पुस्तक भेंट

सीबीएसई प्रधानाचार्य सुनयना नागपाल ने विश्वास व्यक्त किया कि प्रो. अरोड़ा के प्रेरक विचार विद्यार्थियों एवं अभिभावकों के लिए मार्गदर्शक सिद्ध होंगे। अंत में प्रधानाचार्य राजेंद्र गुप्ता ने आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर प्रबंध समिति के वंदना मेहरोत्रा, अजय गुप्ता, राजीव गुप्ता, राजन सिंह, तुलसी संगतानी, पं. राज शर्मा सहित विद्यालय के शिक्षक, विद्यार्थी एवं बड़ी संख्या में अभिभावक उपस्थित रहे। उपस्थित प्रतिभागियों को विजयी व्यक्तित्व पुस्तक भेंट की गई।

अपने ईष्ट के प्रति अटूट आस्था रखें

आध्यात्मिक एवं नैतिक जीवन पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने कहा कि अपने ईष्ट के प्रति अटूट आस्था रखें। भगवान में विश्वास जीवन में नैतिकता, धैर्य तथा दुखों को सहने की शक्ति प्रदान करता है। पारिवारिक संबंधों के संदर्भ में उन्होंने कहा कि रिश्तों में बराबरी का हिसाब नहीं, बल्कि देने का भाव होना चाहिए। जहां बराबरी की सोच आती है, वहां रिश्तों में दरार पड़ने लगती है। प्रेम में कभी व्यापार नहीं होता। सामाजिक उपयोगिता पर उन्होंने कहा कि अच्छे मित्र जीवन की सबसे बड़ी संपत्ति हैं। समाज के प्रति सेवा, सहयोग और समय देने का भाव रखें तथा अपने व्यक्तित्व का विस्तार करे। व्यावसायिक जीवन के विषय में उन्होंने कहा कि सफलता का अर्थ केवल धनवान होना नहीं है। धन अर्जित करे, लेकिन उसका एक भाग समाज सेवा और दान के लिए भी अवश्य रसखें। उन्होंने विद्यार्थियों को संदेश देते हुए कहा कि जीवन में कभी अभिमान न करें। प्रत्येक व्यक्ति में दिव्यता विद्यमान है, उसे पहचानें और विकसित करें। कार्यक्रम के प्रारंभ में प्रबंध समिति के अजय गुप्ता ने स्वागत उद्बोधन दिया।

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery