Wednesday, June, 24,2026

अखंड भारत के लिए डॉ. मुखर्जी का बलिदान अमर प्रेरणा

जयपुर / भरतपुर: केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जीवन और बलिदान भारत की एकता, अखंडता और राष्ट्रीय स्वाभिमान का अमर प्रतीक है। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर में लागू परमिट व्यवस्था को चुनौती देकर डॉ. मुखर्जी ने अखंड भारत की निर्णायक लड़ाई छेड़ी थी और राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने का संदेश दिया था।

भाजपा द्वारा आयोजित डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी 'बलिदान दिवस' कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शेखावत ने कहा कि डॉ. मुखर्जी सत्ता और पद के मोह से ऊपर उठकर राष्ट्र के लिए संघर्ष करने वाले नेता थे। उन्होंने केंद्रीय मंत्रिमंडल से इस्तीफा देकर 'एक देश में दो विधान, दो प्रधान और दो निशान नहीं चलेंगे' का उद्घोष किया और बिना परमिट जम्मू कश्मीर में प्रवेश कर तत्कालीन व्यवस्था को चुनौती दी। उन्होंने कहा कि 23 जून 1953 को श्रीनगर में रहस्यमय परिस्थितियों में हुई उनकी मृत्यु ने उन्हें राष्ट्रभक्ति और बलिदान का अमर प्रतीक बना दिया। शेखावत ने कहा कि डॉ. मुखर्जी केवल प्रखर राष्ट्रवादी नेता ही नहीं, बल्कि महान शिक्षाविद और दूरदर्शी चिंतक भी थे। उन्होंने भारतीय भाषाओं, मातृभाषा आधारित शिक्षा और स्वदेशी ज्ञान परंपरा को बढ़ावा दिया। साथ ही भारतीय विज्ञान संस्थान, बेंगलुरु से जुड़े रहते हुए वैज्ञानिक अनुसंधान और संस्थागत स्वायत्तता को प्रोत्साहित किया।

उन्होंने कहा कि 5 अगस्त 2019 को अनुच्छेद 370 हटने के साथ डॉ. मुखर्जी के उस संकल्प को नई दिशा मिली, जिसकी शुरुआत उन्होंने राष्ट्रीय एकता और अखंडता के लिए की थी। आज जम्मू-कश्मीर विकास, लोकतंत्र और राष्ट्रीय एकीकरण के नए दौर में आगे बढ़ रहा है।

राष्ट्र प्रथम की भावना के साथ विकसित भारत के निर्माण का किया आह्वान

शेखावत ने नागरिकों से राष्ट्र-प्रथम की भावना को जीवन का आधार बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि 'विकसित भारत' का लक्ष्य केवल आर्थिक प्रगति से नहीं, अपितु राष्ट्रीय चरित्र, सांस्कृतिक चेतना और सामाजिक समरसता से हासिल होगा। उन्होंने कहा कि डॉ. मुखर्जी का जीवन हमें सिखाता है कि राष्ट्रहित को व्यक्तिगत और राजनीतिक हितों से ऊपर रखना ही सच्ची देशभक्ति है। उन्होंने उपस्थित लोगों से आत्मनिर्भर, एकजुट और सांस्कृतिक रूप से जागृत भारत के निर्माण का संकल्प लेने का आग्रह किया, ताकि देश का कोई भी क्षेत्र, भाषा या वर्ग विकास यात्रा से वंचित न रहे।

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery