Wednesday, June, 24,2026

तस्करों की पुलिस पर फायरिंग 288 किलो डोडा-चूरा जब्त

बालोतरा: सिणधरी क्षेत्र में एएनटीएफ और पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 288 किलो 885 ग्राम अवैध डोडा पोस्त बरामद कर स्कॉर्पियो को जब्त किया। हालांकि, तस्कर पुलिस पर फायरिंग कर अंधेरे का फायदा उठाते हुए फरार हो गए। पुलिस को सूचना मिली थी कि एक स्कॉर्पियो में अवैध मादक पदार्थ बालोतरा से सांचौर की ओर ले जाया जा रहा है। सूचना पर पायला कलां के पास हाईवे पर नाकाबंदी की गई। इसी दौरान संदिग्ध स्कॉर्पियो को रोकने का संकेत दिया, लेकिन चालक ने रफ्तार बढ़ा दी। पुलिस ने स्टॉप स्टिक लगाकर स्कॉर्पियो के टायर पंचर कर दिए, लेकिन तस्कर टायर फटने के बावजूद एक किलोमीटर तक वाहन दौड़ाते रहे। आगे जाकर वाहन रुकने पर आरोपी जंगल की ओर भाग निकले। पीछा करने पर तस्करों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग की आड़ में वे नदी क्षेत्र में उगे कंटीले बबूलों के बीच से फरार हो गए। इसके बाद स्कॉर्पियो की तलाशी ली, जिसमें 15 कट्टों में भरा 288 किलो 885 ग्राम डोडा पोस्त बरामद हुआ।

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery