Sunday, May, 17,2026

सफाई के दौरान टैंक में डूबने से 2 की मौत

सीकर: जिले के दांता क्षेत्र के घाटवा गांव में शनिवार को एक दर्दनाक हादसे में वाटर टैंक की सफाई करते समय दो लोगों की डूबने से मौत हो गई। हादसे में जान गंवाने वालों में 26 वर्षीय युवक और 17 वर्षीय किशोर शामिल हैं। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर फैल गई। मृतकों की पहचान रोशन मीणा (26) पुत्र पोखरमल मीणा और लोकेश बाज्या (17) पुत्र भंवरलाल बाज्या के रूप में हुई है। हादसा लोकेश के घर में बने गहरे पानी के टैंक में हुआ। बताया जा रहा है कि टैंक की सफाई के दौरान अचानक पैर फिसलने से दोनों अंदर गिर गए।

टैंक में काफी गहराई तक पानी भरा होने के कारण दोनों बाहर नहीं निकल सके और डूब गए। परिजनों के अनुसार हादसे की जानकारी काफी देर तक किसी को नहीं लगी। करीब आधे घंटे बाद जब दोनों घर में नजर नहीं आए तो परिवार के लोगों ने तलाश शुरू की। इसी दौरान खुले पड़े टैंक के ढक्कन पर नजर पड़ी। अंदर देखने पर दोनों अचेत अवस्था में दिखाई दिए। ग्रामीणों की मदद से उन्हें बाहर निकालकर तुरंत दांता सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। लोकेश परिवार का इकलौता बेटा था और लोसल के एक निजी विद्यालय में 11वीं कक्षा का छात्र था। उसकी एक बड़ी बहन है। बेटे की मौत से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं रोशन मीणा सीकर की एक निजी फाइनेंस कंपनी में कार्यरत था। उसकी शादी मार्च 2025 में हुई थी। शादी के एक साल के भीतर हुए इस हादसे से परिवार गहरे सदमे में है। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण अस्पताल पहुंच गए। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद दोनों शव परिजनों को सौंप दिए।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery