Sunday, May, 17,2026

ईंधन बचत-सार्वजनिक परिवहन समय की जरूरत

जयपुर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पेट्रोल-डीजल बचाने और पर्यावरण संरक्षण की अपील को अब राजस्थान में जमीनी स्तर पर अमल में लाने की कोशिश दिखाई दे रही है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को पर्यावरण संरक्षण और ग्रीन मोबिलिटी का संदेश देते हुए मुख्यमंत्री आवास से जयपुर के बगरू क्षेत्र स्थित ठीकरिया गांव तक इलेक्ट्रिक बस में यात्रा की।

उनके साथ कई वरिष्ठ प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री शनिवार दोपहर बाद अधिकारियों के दल के साथ इलेक्ट्रिक बस में रवाना हुए। यात्रा के दौरान उन्होंने अधिकारियों से प्रदेश की ग्राउंड रियलिटी, प्रशासनिक व्यवस्थाओं और ग्रामीण क्षेत्रों की समस्याओं को लेकर चर्चा भी की। मुख्यमंत्री कार्यालय के अधिकारियों के साथ पुलिस कमिश्नर सचिन मित्तल, मंजू राजपाल, सिद्धार्थ महाजन और जितेंद्र सोनी सहित कई वरिष्ठ अधिकारी बस में मौजूद रहे।

सार्वजनिक परिवहन व कार पूलिंग अपनाएं

मुख्यमंत्री ने ईंधन बचत और प्रदूषण नियंत्रण को लेकर विशेष संदेश दिया। उन्होंने कहा कि डीजल और पेट्रोल की बचत आज समय की जरूरत है और लोगों को अधिक से अधिक सार्वजनिक परिवहन और कार पूलिंग अपनानी चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि इलेक्ट्रिक वाहनों के उपयोग से न केवल
प्रदूषण कम होगा, बल्कि ऊर्जा संरक्षण को भी बढ़ावा मिलेगा। राज्य सरकार स्वच्छ, सुरक्षित और हरित परिवहन व्यवस्था विकसित करने के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में राजस्थान ग्रीन ट्रांसपोर्ट के क्षेत्र में देश के अग्रणी राज्यों में शामिल होगा।

ग्राम विकास चौपाल में ग्रामीणों से सीधा संवाद

ठीकरिया गांव पहुंचने पर मुख्यमंत्री ने ग्राम विकास चौपाल कार्यक्रम में हिस्सा लिया और महिला समूहों, किसानों तथा युवाओं से सीधा संवाद किया। उन्होंने राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं का फीडबैक लिया और ग्रामीणों से विकास कार्यों को लेकर चर्चा की।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery