Sunday, May, 17,2026

मार्च-मई की बारिश ने तोड़ा रिकॉर्ड, सामान्य से 111% ज्यादा

जयपुर: इस वर्ष प्रदेश में मार्च-मई की बारिश ने 50 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। मौसम विभाग के अनुसार 16 मई तक प्रदेश में सामान्य से 111 प्रतिशत अधिक बारिश दर्ज की गई है। राज्य में 31.2 मिमी बारिश हुई, जबकि सामान्य औसत 14.8 मिमी रहता है। पूर्वी राजस्थान में सबसे ज्यादा बारिश हुई, जहां सामान्य से तीन गुना तक वर्षा रिकॉर्ड की गई। पश्चिमी राजस्थान में भी औसत से 80 प्रतिशत अधिक बारिश दर्ज हुई। जयपुर में 63 मिमी बारिश हुई, जो सामान्य से 214 प्रतिशत अधिक रही।

पूर्वी राजस्थान में बूंदी सबसे आगे

पूर्वी राजस्थान में कुल 35.6 मिमी बारिश हुई, जो सामान्य 14 मिमी के मुकाबले 153 प्रतिशत अधिक है। सबसे ज्यादा बारिश बूंदी में दर्ज की गई, जहां 43.8 मिमी वर्षा सामान्य से 310 प्रतिशत ज्यादा रही। हालांकि, डूंगरपुर 54% और सिरोही में 27% सामान्य से कम बारिश दर्ज की गई।

पश्चिमी राजस्थान में भी सक्रिय रहे बादल

पश्चिमी राजस्थान में 27.8 मिमी बारिश हुई, जबकि सामान्य औसत 15.5 मिमी है। यह सामान्य से 80 प्रतिशत अधिक है। यहां चूरू में सबसे ज्यादा 132 प्रतिशत अधिक बारिश दर्ज की गई। इसके अलावा जैसलमेर में 131 प्रतिशत अधिक, नागौर में 169 प्रतिशत अधिक और जोधपुर में 79 प्रतिशत अधिक बारिश रिकॉर्ड की गई।

गर्मी से राहत, लेकिन बदले मौसम के संकेत

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार मई में लगातार बारिश और आंधी पश्चिमी विक्षोभों की सक्रियता तथा अरब सागर से आ रही नमी का असर है। इससे प्रदेश में तापमान में गिरावट आई है और कई शहरों में भीषण गर्मी से राहत मिली है। हालांकि मौसम वैज्ञानिक इसे बदलते क्लाइमेट पैटर्न का संकेत भी मान रहे हैं, क्योंकि मई में इतनी व्यापक और औसत से काफी ज्यादा बारिश सामान्य स्थिति नहीं मानी जाती।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery