Sunday, May, 17,2026

साइकिल से हाई कोर्ट पहुंचे जस्टिस समीर जैन

जयपुर: देशभर में ईंधन बचत और पर्यावरण संरक्षण को लेकर चल रही मुहिम का असर अब न्यायपालिका में भी दिखाई देने लगा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील से प्रेरित होकर राजस्थान हाई कोर्ट के न्यायाधीश सादगी और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दे रहे हैं। राजस्थान हाई कोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश संजीव प्रकाश शर्मा द्वारा एस्कॉर्ट वाहन छोड़ने के बाद अब जस्टिस समीर जैन भी साइकिल से अदालत पहुंचे। जस्टिस जैन गांधीनगर स्थित अपने सरकारी आवास से साइकिल चलाकर हाई कोर्ट पहुंचे। इस दौरान उनके साथ सुरक्षाकर्मी भी मौजूद रहे।

जस्टिस जैन पिछले कई दिनों से नियमित रूप से साइकिल का उपयोग कर रहे हैं। उनका यह कदम फिटनेस, ईंधन बचत और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता का संदेश दे रहा है। उन्होंने सरकारी लग्जरी वाहन का उपयोग नहीं करते हुए सादगीपूर्ण जीवनशैली की मिसाल पेश की।

IG विकास कुमार साइकिल से पहुंचे

वहीं, एएनटीएफ के आईजी विकास कुमार ने भी घर से दफ्तर तक साइकिल यात्रा की। वहीं अन्य अधिकारी भी नियमित रूप से इस पहल को अपना रहे हैं।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery