Wednesday, July, 15,2026

सीकर में एएसआई व हेड कांस्टेबल, भीलवाड़ा में कांस्टेबल रिश्वत लेते ट्रेप

जयपुर: भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने मंगलवार को भीलवाड़ा शहर के कोतवाली थाने में तैनात कांस्टेबल रज्जाक को छह हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, लेनदेन से जुड़े एक मामले के निस्तारण की एवज में आरोपी ने परिवादी से रिश्वत की मांग की थी। एसीबी टीम ने नागौरी गार्डन स्थित राजा जूस सेंटर पर ट्रैप कार्रवाई कर आरोपी को राशि लेते हुए पकड़ लिया। कार्रवाई के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। एसीबी की टीम आरोपी से पूछताछ कर मामले की जांच में जुटी है।

वही, सीकर जिले के रींगस पुलिस थाने में एसीबी की टीम ने 8,000 रुपए की रिश्वत लेते हुए रींगस थाने के एएसआई (ASI) सावतराम गुर्जर और हेड कांस्टेबल जय सिंह को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। यह रिश्वत एक्सीडेंट में जब्त की गई गाड़ी को छोड़ने की एवज में मांगी गई थी। नेतृत्व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विजय सिंह और सीआई सुभाष मील ने किया।

 

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery