Sunday, May, 17,2026

सिरसी रोड और ईमली फाटक क्षेत्र में हटाए अवैध अतिक्रमण

जयपुर: जेडीए की ओर से सरकारी भूमि और सड़क सीमाओं को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत आयुक्त सिद्धार्थ महाजन के निर्देश पर सिरसी रोड और ईमली फाटक क्षेत्र में अवैध अतिक्रमण हटाए गए। पुलिस उप महानिरीक्षक आनन्द शर्मा ने बताया कि जोन-07 के अंतर्गत सिरसी रोड स्थित ग्राम कनकपुरा में 40 फीट सड़क सीमा पर करीब 500 फीट लंबाई तक मकानों के आगे अवैध बाउंड्रीवाल बनाकर अतिक्रमण किया गया था। अतिक्रमणकर्ताओं को पहले नोटिस जारी कर निर्माण हटाने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन स्वयं कार्रवाई नहीं करने पर शनिवार को प्रवर्तन दस्ते ने जेसीबी मशीन की सहायता से अवैध निर्माण ध्वस्त कर सड़क सीमा को पूरी तरह अतिक्रमण मुक्त कराया। इसके अलावा जोन-03 क्षेत्र में ईमली फाटक के पास सरकारी भूमि पर बने पुराने और जर्जर सात कियोस्क भी हटाए गए।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery