Sunday, May, 17,2026

यू-ट्यूब देख सीखा ATM तोड़ना, पुलिस ने दो बदमाश दबोचे

जयपुर: मुरलीपुरा थाना पुलिस ने केडिया पैलेस चौराहे के पास आईसीआईसीआई बैंक की एटीएम मशीन को तोड़ने का प्रयास करने वाले दो शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। आरोपी रज्जद गिरड़ी निवासी झारखंड और उत्तम निवासी अम्बेडकर नगर, नई दिल्ली के रहने वाले हैं।

पुलिस ने इनके कब्जे से चोरी की बिना नंबर की बाइक, लोहे का हथौड़ा, छेनी, मास्क और ग्लव्स बरामद किए हैं। डीसीपी वेस्ट प्रशांत किरण ने बताया कि दोनों आरोपी दिल्ली में दोस्त बने थे। वहां उन्होंने यू-ट्यूब के जरिए एटीएम उखाड़ने के तरीके सीखे। इसके बाद दोनों ने दिल्ली से बाइक चोरी की और 12 मई की शाम जयपुर पहुंच गए। यहां होटल में ठहरने के बाद अगले दिन शहर में कई स्थानों पर रेकी की। रेकी के दौरान मुरलीपुरा स्थित आईसीआईसीआई बैंक के एटीएम को निशाना बनाने की योजना बनाई गई। 13 मई की रात दोनों आरोपी एटीएम बूथ में घुसे और मशीन तोड़ने का प्रयास किया। इसी दौरान एटीएम का सायरन बज उठा। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। इससे पहले आरोपी भाग गए। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दोनों को गिरफ्तार कर लिया।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery