Wednesday, July, 01,2026

प्रसूताओं की मौत के मुद्दे पर कांग्रेस का विरोध-प्रदर्शन

बीकानेर: पीबीएम अस्पताल में प्रसूता प्रीत और शारदा नायक की मौत और चिकित्सा अव्यवस्थाओं के विरोध में मंगलवार को कांग्रेस ने बीकानेर में जोरदार प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट पहुंचे और बैरिकेड्स पार कर परिसर में प्रवेश करने का प्रयास किया। इस दौरान पुलिस ने उन्हें रोकते हुए हल्का बल प्रयोग किया, जिससे कुछ देर धक्का-मुक्की की स्थिति बनी। सुरक्षा व्यवस्था के तहत कलेक्ट्रेट परिसर के बाहर भारी पुलिस बल, आरएसी, स्पेशल पुलिस फोर्स, वाटर कैनन और आंसू गैस छोड़ने की व्यवस्था तैनात रही। प्रदर्शन में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली, पूर्व मंत्री डॉ. बी.डी. कल्ला, भंवर सिंह भाटी, बिशनाराम सियाग, मदन गोपाल मेघवाल सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए। बाद में बिशनाराम सियाग, डॉ.बी.डी. कल्ला, भंवरसिंह भाटी और मदन गोपाल मेघवाल के प्रतिनिधिमंडल ने जिला कलेक्टर निशांत जैन को 10 सूत्री मांगों का ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने चेतावनी दी कि 10 दिन में कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन तेज होगा।

डोटासरा का शिक्षा मंत्री पर निशाना

गोविंद सिंह डोटासरा ने शिक्षा मंत्री पर निशाना साधते हुए कहा कि यदि कोई शिक्षा मंत्री अपने पोतों को निजी अंग्रेजी माध्यम स्कूल में पढ़ाते है तो उसे सरकारी शिक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाने का नैतिक अधिकार नहीं है।

'अस्पतालों से निकल रही अर्थियां'

टीकाराम जूली ने कहा कि अस्पतालों में लोग उपचार के लिए जाते हैं, लेकिन वहां से अर्थियां निकल रही हैं। राज्य में स्वास्थ्य, शिक्षा, बिजली और पानी जैसी मूलभूत व्यवस्थाएं बदहाल हैं। यमुना जल समझौते पर कहा कि इससे राजस्थान को अपेक्षित लाभ नहीं मिलेगा।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery