Sunday, May, 17,2026

भीलवाड़ा में तेज रफ्तार कार ने 4 युवकों को कुचला, एक की मौत

भीलवाड़ा: जिले के मांडल-आसींद थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह हरिपुरा चौराहे के पास हुए भीषण सड़क हादसे ने इलाके को दहला दिया। तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे खड़े चार युवकों को कुचल दिया। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण जमा हो गए।

जानकारी के अनुसार राष्ट्रीय राजमार्ग पर हरिपुरा चौराहे के निकट चार युवक सड़क किनारे खड़े थे। इसी दौरान तेज गति से आ रही कार अनियंत्रित होकर उन पर चढ़ गई। हादसे में मोनू पॉल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सलमान फकीर (23), संजय (20) और टीपू (22) गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया।

आसींद थाना प्रभारी श्रद्धा पचेरी ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त कार को जब्त कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है। हादसे के बाद राजमार्ग पर लंबा जाम लग गया। सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लगने से यातायात व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो गई। पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद यातायात सुचारू कराया।

घटना के बाद ग्रामीणों में भारी रोष देखने को मिला। स्थानीय लोगों ने हरिपुरा चौराहे पर स्पीड ब्रेकर बनाने, तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण और लापरवाह वाहन चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। ग्रामीणों का कहना है कि इस मार्ग पर लगातार बढ़ते हादसों के बावजूद प्रशासन पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम नहीं कर रहा है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery