Monday, June, 01,2026

आरएएस समेत 20 बर्खास्त, 332 निलंबित

जयपुर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने भ्रष्टाचार, लापरवाही और अनुशासनहीनता के खिलाफ अब तक की सबसे सख्त कार्रवाई करते हुए प्रदेश की नौकरशाही को स्पष्ट संदेश दे दिया है कि सरकारी सेवा जनसेवा के लिए है, मनमानी और भ्रष्टाचार के लिए नहीं। मुख्यमंत्री की 'जीरो टॉलरेंस' नीति के तहत अब तक एक आरएएस अधिकारी सहित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सेवा से बर्खास्त किया जा चुका है, जबकि 332 अधिकारियों और कार्मिकों को निलंबित किया गया है। इसके अलावा 17 अधिकारियों-कर्मचारियों की पेंशन आजीवन बंद कर दी गई है। सरकार के आंकड़ों के अनुसार भ्रष्टाचार और पद के दुरुपयोग से जुड़े 108 मामलों में अभियोजन स्वीकृति जारी की गई है। वहीं भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 17-ए के तहत 37 अन्य मामलों में भी कार्रवाई की गई है। अनुशासनहीनता और लापरवाही से जुड़े 577 मामलों की जांच जारी है, जबकि अखिल भारतीय सेवा के नौ अधिकारियों के मामलों की भी पड़ताल चल रही है।

इन पर गिरी गाज

बर्खास्त अधिकारियों में आरएएस नरसिंह, उपनिदेशक डॉ. पी.आर. खींची, सहायक आचार्य डॉ. सुनील व्यास, कृषि अधिकारी शीना लुकोश, प्रवक्ता प्रियंका दिवाकर, चिकित्सा अधिकारी डॉ. संतोष कुमार और लेखा सेवा के नरेंद्र तंवर सहित 20 कर्मचारी शामिल हैं। कई मामलों में एसीबी कोर्ट से सजा के बाद भी कार्रवाई की गई है।

जनता को राहत, अफसरों को चेतावनी

मुख्यमंत्री ने दो टूक कहा है कि जनता को अनावश्यक चक्कर कटवाना, फाइलें दबाकर रखना, रिश्वत लेना या सरकारी धन का दुरुपयोग करना किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा। मुख्यमंत्री का संदेश साफ है ईमानदारी से काम करो, जनता की सेवा करो, अन्यथा सरकारी कुर्सी छोड़ने के लिए तैयार रहो।

सेवानिवृत्ति के बाद भी नहीं बख्शे गए अधिकारी

मुख्यमंत्री ने यह भी स्पष्ट कर दिया कि सेवानिवृत्ति भ्रष्टाचार का कवच नहीं बन सकती। सरकार ने 17 अधिकारियों की पेंशन आजीवन रोक दी है। इनमें आरएएस फतेह राय सोनी, अतिरिक्त निदेशक (खान) राकेश हीरात, आरपीएस ओमप्रकाश चंदोलिया तथा कई वरिष्ठ चिकित्सा एवं प्रशासनिक अधिकारी शामिल हैं। कुछ मामलों में ग्रेच्युटी तक रोकने के आदेश दिए गए हैं।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery