Monday, June, 01,2026

प्रशिक्षण शिविर नेताओं को संगठनात्मक रूप से बनाएगा मजबूतः गहलोत

जयपुर: पुष्कर में कांग्रेस के 'संगठन सृजन अभियान' के तहत आयोजित जिला कांग्रेस अध्यक्षों के 10 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के समापन पर सोमवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी पार्टी की कार्यशैली, विचारधारा, इतिहास और संगठनात्मक ढांचे पर विस्तृत प्रशिक्षण सत्र को संबोधित करेंगे। इससे पूर्व शिविर के नौवें दिन रविवार को पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने विशेष सत्र लिया।

इस अवसर पर गहलोत ने कहा कि यह प्रशिक्षण कार्यक्रम नेताओं को संगठनात्मक रूप से मजबूत बनाने और जमीनी स्तर पर जनता से जुड़ाव बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। गहलोत ने विश्वास जताया कि प्रशिक्षित जिला अध्यक्ष कांग्रेस की नीतियों को अधिक प्रभावी ढंग से जनता तक पहुंचाएंगे और घर-घर संपर्क अभियान को मजबूत करेंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी संगठन को और सशक्त बनाने के लिए यह शिविर नेताओं को बेहतर नेतृत्व क्षमता और समन्वय कौशल प्रदान करेगा। उनके अनुसार अच्छे प्रदर्शन करने वाले जिला अध्यक्षों को भविष्य में केंद्रीय चुनाव समिति में भी स्थान दिए जाने की संभावना होगी।

युवाओं को बेरोजगार कर रही भाजपा सरकार

गहलोत ने आरोप लगाया कि 'राजस्थान कॉन्ट्रैक्चुअल हायरिंग टू सिविल पोस्ट्स रूल्स-2022' के तहत संविदा कर्मियों को नियमित करने के प्रावधान के बावजूद भाजपा सरकार उसी नियम की आड़ में युवाओं को बेरोजगार कर रही है। भरतपुर के RBM और जनाना अस्पताल से 171 नर्सिंग कर्मियों को हटाने की प्रक्रिया शुरू किए जाने पर भी उन्होंने सवाल उठाए। गहलोत ने पश्चिम बंगाल में चुनावी प्रक्रिया और कानून-व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल उठाते हुए कहा कि विपक्ष के साथ भेदभाव और हिंसा की घटनाएं बढ़ रही हैं।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery