Monday, June, 01,2026

PM के 'मन की बात' से मिलता है राष्ट्र निर्माण का प्रेरक संदेश

जयपुर: भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' का प्रत्येक संस्करण देशवासियों को प्रेरणा, ज्ञान और सकारात्मक सोच का संदेश देता है। रविवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ कार्यक्रम के 134वें संस्करण का सामूहिक श्रवण करने के बाद उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के विचार समाज को नई दिशा देने वाले हैं तथा जनभागीदारी के माध्यम से राष्ट्र निर्माण का मार्ग प्रशस्त करते हैं। राठौड़ ने कहा कि प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में देश की प्रतिभाओं, नवाचार, युवा शक्ति, स्थानीय उत्पादों के प्रोत्साहन, सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण तथा जनसहभागिता से होने वाले सकारात्मक परिवर्तनों का उल्लेख किया। कार्यक्रम में गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम, पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़, भाजपा महामंत्री भूपेंद्र सैनी, सांसद मंजू शर्मा, प्रदेश मंत्री अपूर्वा सिंह, अजीत मांढण, मीडिया प्रभारी प्रमोद वशिष्ठ, कार्यालय प्रभारी मुकेश पारीक, सह प्रभारी भवानी शंकर शर्मा, अविनाश जोशी सहित पदाधिकारी, मोर्चा, प्रकोष्ठ एवं विभागों के अध्यक्ष-संयोजक तथा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

आरएलपी कार्यकर्ताओं की मंशा मेरी हत्या करने की थी: मदन राठौड़

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने आरएलपी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उनके कार्यकर्ताओं की मंशा मेरी हत्या करने की थी। राठौड़ ने प्रदेश कार्यालय में कहा कि मैं पार्टी कार्यक्रम में जा रहा था, लेकिन मेरे खिलाफ विरोध किस बात का था, यह समझ से परे है। उन्होंने कहा कि यदि उन्हें केवल ज्ञापन देना था तो वे स्वयं नीचे उतरकर लेने को तैयार थे, लेकिन कार पर डंडों से हमला किया गया, जिससे यह स्पष्ट हुआ कि मंशा जानलेवा थी। राठौड़ ने कहा कि ऐसे लोग, जिनकी शब्दावली और आचरण सही नहीं है, राजनीति के लिए कलंक हैं और राजनीति के शुद्धिकरण की आवश्यकता है। भाजपा कार्यालय में मन की बात सुनने के बाद राठौड़ ने कहा कि बेनीवाल जैसे बहुत देखे है, उनके लिए मैं अकेला ही काफी हूं। वो कोई बहादुर नहीं, बच्चों को भड़काते हैं। उनकी कई बाते ऐसी है जो सार्वजनिक मंच पर बोलनी नहीं चाहिए, लेकिन मैं जानता हूं, यह बाजू आजमाए हुए है, कोई चिंता की बात नहीं है।

जल संरक्षण और स्थानीय उत्पादों पर विशेष जोर

राठौड़ ने बताया कि प्रधानमंत्री ने भीषण गर्मी के दौरान शरबत एवं पारंपरिक पेय पदार्थों के महत्व, पेयजल संरक्षण, जल संचयन, जल संकट के समाधान, नदियों की स्वच्छता, तैराकी सीखने तथा दिव्यांगजनों को तैराकी से जोड़ने जैसे विषयों पर महत्वपूर्ण संदेश दिए। इसके साथ ही आम सहित भारतीय फलों और स्थानीय उत्पादों के महत्व का उल्लेख कर 'वोकल फॉर लोकल' अभियान को और मजबूत बनाने का आह्वान किया। राठौड़ ने कहा कि 'मन की बात' केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने और सकारात्मक परिवर्तन की प्रेरणा देने वाला अभियान है।

EV व कार पूलिंग की अपील का कम दिखा असर

'मन की बात' कार्यक्रम के लिए प्रदेश कार्यालय से लेकर बूथ स्तर तक विशेष आयोजन किए गए। पार्टी संगठन ने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से पर्यावरण संरक्षण के संदेश को बढ़ावा देने के लिए ईवी, साइकिल, कार पूलिंग, सार्वजनिक परिवहन अथवा पैदल पहुंचने की अपील की थी, लेकिन इस अपील का सीमित असर ही देखने को मिला। प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़, महिला मोर्चा अध्यक्ष राखी राठौड़, कार्यालय प्रभारी मुकेश पारीक और प्रदेश प्रवक्ता नरेंद्र कटारा ईवी से पहुंचे, जबकि प्रदेश महामंत्री मुकेश दाधीच कार पूलिंग कर कार्यक्रम में शामिल हुए। गौरतलब है कि प्रदेश महामंत्री श्रवण बगड़ी ने 25 मई को कार्यकर्ताओं से पर्यावरण अनुकूल परिवहन के उपयोग की अपील की थी। इसके बावजूद अधिकांश पदाधिकारी और नेता अपने निजी पेट्रोल-डीजल वाहनों से कार्यक्रम में पहुंचे। इनमें भूपेन्द्र सैनी, अपूर्वा सिंह, एकता अग्रवाल, अजीत मांडन, वासुदेव चावला, ज्योति खंडेलवाल, अमित गोयल और प्रमोद वशिष्ठ सहित कई नेता शामिल रहे।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery